facebookmetapixel
₹500 से बजाज फिनसर्व एएमसी के नए फंड में शुरू कर सकते हैं निवेश; कब खुल रहा ऑफर, क्या है स्ट्रैटेजी?IPO की बाढ़ क्यों आई? Zerodha के नितिन कामत ने बताया टैक्स सिस्टम का असली खेलLIC शेयर पर ब्रोकरेज हाउस का भरोसा, दमदार नतीजों के बाद 23% तक रिटर्न की उम्मीद42 दिनों में बिकीं 52 लाख से ज्यादा गाड़ियां, त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्रीStudds Accessories IPO: ग्रे मार्केट में ₹630 तक पहुंचा था शेयर, पर लिस्टिंग पर पड़ा ढीलाNifty पर बड़ा खतरा! अगर आज 25,372 के नीचे बंद हुआ तो गिर सकता है 1,000 अंक – क्या तैयार हैं आप?Pine Labs का ₹3,899 करोड़ का IPO आज से खुला, ग्रे मार्केट में शेयर 5% प्रीमियम पर कर रहा ट्रेडसोना-चांदी के भाव में उछाल, MCX पर गोल्ड में ₹1,20,839 पर शुरू हुआ ट्रेडभारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO ला सकती है Jio, 170 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है वैल्यूएशनUS प्रेसिडेंट ट्रंप अगले साल आ सकते हैं भारत, PM मोदी को बताया ‘ग्रेट मैन’

Women Reservation Bill : कानून मंत्री मेघवाल ने ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को सर्वसम्मति से पारित करने का किया आग्रह

न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण विधेयक है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ता कदम है। दुनिया को दिशा दिखाने वाला विधेयक है।’’

Last Updated- September 20, 2023 | 12:29 PM IST
Minister of Law and Justice of India Arjun Ram Meghwal on Women Reservation Bill

Women Reservation Bill: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Minister of Law and Justice Arjun Ram Meghwal) ने बुधवार को लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे महिलाओं के आरक्षण से संबंधित ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को सर्वसम्मति से पारित करें।

मेघवाल ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ को सदन में चर्चा और पारित कराने के लिए रखते हुए यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के समय राज्यसभा से पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक 2014 में लोकसभा भंग होने के साथ निष्प्रभावी हो गया था।

यह भी पढ़ें : Women’s reservation bill: कानून मंत्री ने संसद में पेश किया 4 संशोधन प्रस्ताव, सोनिया गांधी का समर्थन मगर एक चिंता भी

यह महत्वपूर्ण विधेयक है : मेघवाल

मेघवाल का कहना था कि नरेन्द्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से सामाजिक और आर्थिक समानता को लेकर कई योजनाएं लागू की गईं। विधि मंत्री ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण विधेयक है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ता कदम है। दुनिया को दिशा दिखाने वाला विधेयक है।’’

उन्होंने कहा कि Women Reservation Bill के पारित होने से महिलाओं की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अवसर की समानता भी बढ़ेगी। मेघवाल ने महिला आरक्षण को लेकर अतीत की सरकारों में हुए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2010 में राज्यसभा में जब विधेयक पारित हुआ था तो भाजपा ने खुले मन से समर्थन किया था।’’

यह भी पढ़ें : Parliament Session 2023: सोनिया गांधी ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन, कहा – कानून बनने के बाद जल्द हो लागू

मंत्री के अनुसार, ‘‘जब यह विधेयक लोकसभा में आया तो यह सदन की संपत्ति हो गया था। इसके बाद तत्कालीन सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए निचले सदन में नहीं लेकर आई। वर्ष 2014 में लोकसभा भंग होने के साथ ही यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया।’’ उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को सर्वसम्मति से पारित करें।

First Published - September 20, 2023 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट