facebookmetapixel
क्या आप अपना हेल्थ इंश्योरेंस पोर्ट करने जा रहे हैं? करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी!8th Pay Commission: सिर्फ सैलरी ही नहीं; बोनस, ग्रेच्युटी और कई अन्य भत्तों में भी हो सकती है बढ़ोतरी!सिंगटेल ने भारती एयरटेल में 0.8% हिस्सेदारी बेची, करीब 1.2 अरब डॉलर का सौदाAI Stocks में आई गिरावट: क्या फूटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बुलबुला? जानिए पूरा मामलाPhysicsWallah IPO: कमाई 4 गुना बढ़ी, पर घाटा भी बड़ा! क्या निवेश करना फायदेमंद रहेगा?Groww की एंट्री से से पहले इन 5 Brokerage Stocks में दिख रहे हैं तगड़े मूव्स, चेक करें चार्ट₹500 से बजाज फिनसर्व एएमसी के नए फंड में शुरू कर सकते हैं निवेश; कब खुल रहा ऑफर, क्या है स्ट्रैटेजी?IPO की बाढ़ क्यों आई? Zerodha के नितिन कामत ने बताया टैक्स सिस्टम का असली खेलLIC शेयर पर ब्रोकरेज हाउस का भरोसा, दमदार नतीजों के बाद 23% तक रिटर्न की उम्मीद42 दिनों में बिकीं 52 लाख से ज्यादा गाड़ियां, त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

Parliament Session 2023: सोनिया गांधी ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन, कहा – कानून बनने के बाद जल्द हो लागू

सोनिया गांधी ने सरकार से आग्रह किया कि ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ के कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाए क्योंकि इसे लागू करने में देरी भारत की महिलाओं के साथ घोर नाइंसाफी होगी।

Last Updated- September 20, 2023 | 12:23 PM IST
Special session of Parliament: Sonia Gandhi Speaks about Women Reservation Bill

Parliament Session 2023: कांग्रस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक (Women Reservation Bill)’ के कानून बनने के साथ इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए क्योंकि इसे लागू करने में देरी भारत की महिलाओं के साथ घोर नाइंसाफी होगी।

उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ का समर्थन किया और यह भी कहा कि जाति जनगणना करा कर इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें: भारत में बहुत कम हैं महिला सांसद

Women Reservation Bill पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया और कहा कि इस महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से उनके दिवंगत पति का अधूरा सपना पूरा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 13 वर्षों से महिलाएं अपनी राजनीतिक भागीदारी का इंतजार कर रही हैं, अब कुछ और वर्ष तक इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है…क्या यह बर्ताव उचित है?’’ सोनिया गांधी ने कहा कि इस विधेयक को फौरन अमल में जाया जाए।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘जाति जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जो कदम उठाना जरूरी है, उसे उठाना चाहिए।’’ सोनिया गांधी का कहना था कि इस विधेयक को लागू करने में देरी करना भारत की स्त्रियों के साथ घोर नाइंसाफी है।

यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: नई संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी मांग है कि इस विधेयक के रास्ते के रुकावटों को दूर करते हुए जल्दी से जल्दी से लागू किया जाए। ’’

First Published - September 20, 2023 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट