facebookmetapixel
5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्तIMF का अलर्ट: AI बना ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, लेकिन ‘डॉट-कॉम’ जैसे बुलबुले का खतरा भीजिसकी कामना करें, सोच-समझकर करें: ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ से परे की दुनियाटैक्स संधियों पर संदेह भारत की ग्रोथ स्टोरी को क्यों कमजोर कर सकता है? SEBI Investor Survey 2025: 63% परिवारों को शेयर-MF की जानकारी, लेकिन सिर्फ 9.5% ही निवेशकनिफ्टी 10 साल के सबसे खराब जनवरी की ओर, 5.5% टूटा; 200-DMA के करीब पहुंचा इंडेक्सRupee vs Dollar: नए निचले स्तर पर फिसला रुपया, डॉलर के मुकाबले 91.71 पर बंदविदेशी निवेशकों का भारत से हुआ मोहभंग, जनवरी में निकाले 3 अरब डॉलर से ज्यादा पैसाMP: Nvidia की एआई इनीशिएटिव्स की वाइस प्रेसिडेंट से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादवBAFs 2026 में क्यों हैं स्मार्ट चॉइस?

US प्रेसिडेंट ट्रंप अगले साल आ सकते हैं भारत, PM मोदी को बताया ‘ग्रेट मैन’

भारत के साथ वार्ता पर ट्रंप ने कहा कि बहुत अच्छी बातचीत चल रही है। भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है।

Last Updated- November 07, 2025 | 9:55 AM IST
Donald trump india Visit
File Image

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि भारत के साथ बातचीत ‘‘अच्छी चल रही है’’ और वह अगले वर्ष भारत की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के ‘ओवल ऑफिस’ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बातचीत और भारत के साथ व्यापार वार्ता कैसी चल रही है, तो उन्होंने कहा, ‘‘बहुत बढ़िया, अच्छी चल रही है। उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री मोदी) मेरे दोस्त हैं, हम बात करते रहते हैं… वह चाहते हैं कि मैं वहां आऊं। हम इस पर विचार कर रहे हैं। मैं जाऊंगा। मैंने वहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक शानदार यात्रा की थी। वह एक महान व्यक्ति हैं। मैं फिर जाऊंगा।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अगले साल भारत की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया, ‘‘हां, हो सकता है।’’

Quad शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

भारत अगले वर्ष क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नेता भाग लेंगे। इससे पहले 2024 का शिखर सम्मेलन विलमिंगटन (डेलावेयर) में आयोजित हुआ था। बहरहाल, भारत में होने वाले सम्मेलन की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है।

भारत-पाक युद्ध रुकवाने का ​फिर लिया क्रेडिट

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए युद्ध को व्यापार के जरिये रुकवाया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आठ युद्ध खत्म कराए जिनमें से पांच या छह तो शुल्क (टैरिफ) के जरिए खत्म कराए। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें तो उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी थी। वे दोनों परमाणु संपन्न देश हैं…वे एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे थे। आठ विमान गिरा दिए गए थे। पहले सात थे। अब आठ हैं क्योंकि एक विमान जो मार गिराया गया था, उसे अब त्याग दिया गया है। आठ विमान गिराए गए।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘और मैंने कहा, ‘सुनो, अगर तुम लोग लड़ते रहोगे तो मैं तुम पर शुल्क लगा दूंगा।’ वे दोनों खुश नहीं थे लेकिन 24 घंटे के भीतर मैंने वह युद्ध सुलझा दिया। अगर मेरे पास शुल्क (टैरिफ) न होता तो मैं वह युद्ध नहीं रोक पाता।’’ राष्ट्रपति ट्रंप ने शुल्क को ‘‘राष्ट्रीय रक्षा का एक बड़ा’’ माध्यम भी बताया।

First Published - November 7, 2025 | 9:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट