facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

अयोध्या में इसी महीने होगी योगी कैबिनेट की बैठक, बड़े प्रोजेक्ट्स को मिल सकती है मंजूरी

राम मंदिर उद्घाटन के पहले अयोध्या शहर को विकास की किसी बड़ी परियोजना की सौगात भी दी जा सकती है।

Last Updated- November 01, 2023 | 8:36 PM IST
Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक अयोध्या में आयोजित की जाएगी।अगले साल जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले इसी महीने होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में अयोध्या के विकास और सौंदर्यीकरण के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

इस महीने दिवाली से ठीक पहले अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव के तुरंत बाद योगी मंत्रिपरिषद की बैठक अयोध्या में हो सकती है।

योगी सरकार के दो बार के कार्यकाल में इससे पहले एक बार मंत्रिपरिषद की बैठक से राजधानी से इतर प्रयागराज में आयोजित की गयी थी। कुंभ मेले के दौरान जनवरी 2019 को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रयागराज में संगम के किनारे टेंट सिटी में मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई थी।

इसी मंत्रिपरिषद की बैठक में दुनिया के सबसे बड़े मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे बनाने ते प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी। इसके साथ प्रयागराज से जुड़ी कई परियोजनाओं को इस बैठक में स्वीकृत किया गया था।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि अयोध्या बैठक में मंत्रिपरिषद कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी देकर लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा संदेश दे सकती है।

राम मंदिर उद्घाटन के पहले अयोध्या शहर को विकास की किसी बड़ी परियोजना की सौगात भी दी जा सकती है। अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड के यूपी का हिस्सा होने के समय में कई बार प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक नैनीताल में आयोजित की गई थी।

First Published - November 1, 2023 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट