facebookmetapixel
Stocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारी

UPSC Lateral Entry: वित्त आयोग के अध्यक्ष ने की सरकार के फैसले की आलोचना, कहा- सिस्टम को पहुंचेगा नुकसान

पानगड़िया ने कहा कि दोनों तरफ लोग हैं। पहले विशेषज्ञ, जो काम करने के लिए आवश्यक कौशल सीख सकते हैं और इसी तरह सरकार के भीतर सामान्य लोग जो विशेष कौशल सीख सकते हैं।

Last Updated- August 20, 2024 | 11:14 PM IST
Arvind Panagariya

केंद्र सरकार के अनुरोध पर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने लैटरल एंट्री के जरिये भर्ती के विज्ञापन रद्द करने के बाद 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पानगड़िया ने सरकार के इस कदम की आलोचना की है। पानगड़िया ने मंगलवार को कहा कि इससे प्रणाली को नुकसान पहुंचेगा और सिविल सेवा में सुधार के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशने की जरूरत है।

बिज़नेस टुडे समिट में पानगड़िया ने कहा, ‘यह अफसोसजनक है क्योंकि आपको अभी भी लोगों को सलाहकार के तौर पर लाने की जरूरत है, है न? प्रणाली को लैटरल एंट्री से भर्तियों के तौर पर सलाहकारों को लाना होगा, जहां वे सही मायने में निर्णय लेने की शक्ति के बिना विशेष सेवाओं की पूर्ति करेंगे।’

पानगड़िया की बातों पर 15वें वित्त आयोग के एनके सिंह ने भी सहमति जताई और कहा कि स्थायी सिविल सेवाओं की जरूरतों को तैयार करना चाहिए और यह भी सुनिश्चित होनी चाहिए कि स्थिरता खतरे में नहीं पड़े। सिंह ने कहा, ‘हमें स्थायी सिविल सेवा क्यों चाहिए? यह अपने आप में अंत नहीं है। अंततः लोगों की जीवनशैली में सुधार होना चाहिए और भारत को विकास पथ अग्रसर होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि स्थायी सिविल सेवाओं में बदलाव इसे शुरू करने से, नवोन्मेष से और प्रौद्योगिकी के अनुकूल तरीकों तथा प्रणालियों को अपनाकर लाया जाना चाहिए।

पानगड़िया ने कहा कि दोनों तरफ लोग हैं। पहले विशेषज्ञ, जो काम करने के लिए आवश्यक कौशल सीख सकते हैं और इसी तरह सरकार के भीतर सामान्य लोग जो विशेष कौशल सीख सकते हैं।

शासन सुधारों की आवश्यकताओं पर जोर देते हुए पानगड़िया ने कहा कि सरकार लैटरल एंट्री के जरिये भर्तियों पर ज्यादा तेजी से काम नहीं कर रही है और हाल ही में जारी किए गए विज्ञापन में संयुक्त और उप सचिव के पदों पर गैर अफसरशाह को लाने का दूसरी बार प्रयास किया गया है।

पानगड़िया ने कहा, ‘हमें कहीं न कहीं शासन सुधारों की जरूरत है। इसे शुरू करना होगा।’ लैटरल एंट्री के तौर पर सन् 1954 में वित्त मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बने आईजी पटेल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसी (लैटरल एंट्री) भर्तियां काफी वर्षों तक कांग्रेस के कार्यकाल में हुईं। इसलिए आज की कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस के मुकाबले काफी अलग है।’

यूपीएससी ने शनिवार को केंद्र सरकार के 24 मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के 45 पदों के लिए लैटरल एंट्री से भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार द्वारा 2018-19 में शुरू हुई इस नीति के तौर पर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लैटरल एंट्री के तौर पर भर्तियां होने वाली थीं।

पानगड़िया ने कहा, ‘लोकतंत्र में ये ताकतें काम करती हैं मगर हममें से जो सुधारों में विश्वास करते हैं वे इसे आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। सिविल सेवा में सुधार के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश करने होंगे।’

First Published - August 20, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट