facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Sansad Ratna Awards 2023: संसद रत्न सम्मान के लिए अधीर रंजन चौधरी, मनोज झा, जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसद नामित

Last Updated- February 21, 2023 | 4:34 PM IST
Parliament session

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राजद के मनोज झा, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित किया गया है।

सम्मान की संस्थापना करने वाले संस्थान Prime Point Foundation द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस सम्मान के लिये 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें आठ लोकसभा के, पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। इसमें तीन पूर्व सांसद शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णामूर्ति की सह अध्यक्षता वाली समिति ने विशेष पुरस्कार की श्रेणी में दो विभाग संबंधी स्थायी समिति और एक विशिष्ठ नेता को भी नामित किया है।

इस समिति में जाने माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल थे। सम्मान के लिए नामित सांसदों में विद्युत बरन महतो (भाजपा झारखंड), डा. सुकांत मजुमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार), डा. हीना विजय कुमार गावित, गोपाल शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र), सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्यप्रदेश), डा. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र) शामिल हैं।

इन्हें 17वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर नामित किया गया है, जिसमें प्रश्न, निजी विधेयक, चर्चा में हिस्सा लेना आदि शामिल है। इसके अलावा राज्यसभा से वर्तमान सदस्यों में जॉन ब्रिटास, मनोज झा और फौजिया खान को नामित किया गया है। इसके अलावा सेवानिवृत सांसदों की श्रेणी में विशंभर निषाद और छाया वर्मा को नामित किया गया है।

संसदीय समिति में वित्त संबंधी समिति (भाजपा के जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली) और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति (वाईएसआर कांग्रेस वी विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली) को नामित किया गया है।

First Published - February 21, 2023 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट