facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी, बिहू, पुथांडु और उड़िया नव वर्ष पर देशवासियों को बधाई दी

Last Updated- April 14, 2023 | 9:49 AM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बैसाखी, बोहाग बिहू, पुथांडु और उड़िया नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। ये त्योहार पारंपरिक नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर मनाए जाते हैं और हमारे देश की सामाजिक संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।

बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक बहुत ही विशेष अवसर है, जो उम्मीद, सकारात्मकता और सौहार्द पर जोर देता है। सभी के खुश और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं। कामना करता हूं कि लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति हो।’’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लोगों को बोहाग बिहू की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल बोहाग बिहू के अवसर पर मैं असम के लोगों के साथ रहूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि यह पर्व हमारे समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करे।’’

प्रधानमंत्री ने पणा संक्रांति और पुथांडु के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि फसल पककर तैयार होने के जश्न से जुड़े ये त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से मनाए जाते हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘उगादि’ और कर्नाटक में ‘युगादी’ के नाम से इस त्योहार को मनाया जाता है।

महाराष्ट्र में यह त्योहार ‘गुड़ी पड़वा’ और तमिलनाडु में ‘पुथांडु’ के नाम से मनाया जाता है। केरल में हमारे मलयाली भाई-बहन इस उत्सव को ‘विशु’, जबकि पंजाब में लोग इसे ‘वैशाखी’ के नाम से मनाते हैं।

ओडिशा में इसे ‘पणा संक्राति’ के नाम से मनाया जाता है। पश्चिमी बंगाल में ‘पोइला बोइशाख’ और असम में ‘बोहाग बिहू’ नव वर्ष के आगमन का प्रतीक है।

इस त्योहार का आयोजन अलग-अलग नामों से किया जाता है, लेकिन उल्लास, उमंग और घनिष्ठता की भावना से परिपूर्ण उत्सव का माहौल हर जगह एक समान होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नव वर्ष शुरू होता है।

First Published - April 14, 2023 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट