facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Petrol and Diesel Rate: गुड़गांव और नोएडा समेत इन शहरों में आज महंगा हुआ पेट्रोल, डलवाने से पहले जान लें रेट

Last Updated- April 26, 2023 | 11:14 AM IST
Petrol diesel price today

Petrol and Diesel Rate: देश के कुछ शहरों में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया जबकि ज्यादातर शहरों में तेल के दाम में कोई चेंज नहीं आया। बुधवार को नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर थीं। पिछले दस महीनों से पेट्रोल के रेट और डीजल के रेट स्थिर हैं।

हालांकि, चेन्नई, नोएडा, जयपुर, लखनऊ और गुरुग्राम जैसे कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा गया।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 87.89 रुपए पर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

चेन्नई में बुधवार को पेट्रोल 102.63 रुपये जबकि डीजल 94.24 रुपये पर बिक रहा है चेन्नई तथा लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आई है जबकि गुड़गांव, नोएडा, चेन्नई, जयपुर और पटना में ईंधन के दाम कुछ पैसे बढ़े है।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम;

शहर        पेट्रोल                  डीजल
जयपुर     ₹108.54          ₹93.77
बेंगलुरु    ₹101.94           ₹87.89
चेन्नई       ₹102.73           ₹94.33
भुवनेश्वर  ₹103.11            ₹94.68
हैदराबाद  ₹109.66         ₹97.82
कोलकाता   ₹106.03       ₹92.76
नोएडा    ₹96.58              ₹89.75
त्रिवेंद्रम   ₹109.73            ₹98.53
गुड़गांव   ₹96.85             ₹89.73

राज्यों में ईंधन की कीमत अलग-अलग क्यों हैं?

हालांकि, अलग-अलग शहरों में हर रोज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। मूल्य वर्धित कर (VAT), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर, राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं।

तेल की कीमतों में आखिरी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (excise duty) में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

First Published - April 26, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट