facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

असम व बिहार के लोग सबसे ज्यादा तो दिल्ली के लोग सबसे कम; जानिए किस राज्य के लोगों ने खाने-पीने पर कितना किया खर्च

Advertisement

केरल के ग्रामीण इलाकों (40.32 फीसदी) और दिल्ली (40.32 फीसदी) के परिवारों ने खाद्य पदार्थों पर हर महीने सबसे कम खर्च किया।

Last Updated- January 30, 2025 | 10:41 PM IST
FOOD

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने गुरुवार को घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (एचसीईएस) रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगस्त 2023 से जुलाई 2024 के बीच असम के लोगों ने खाने-पीने की चीजों पर हर महीने अपनी कमाई का (एमपीसीई) सबसे ज्यादा खर्च किया है। इस मामले में असम (53.2 फीसदी) के बाद बिहार (52.5 फीसदी), पश्चिम बंगाल के (51.5 फीसदी) और मेघालय का (50.3 फीसदी) का स्थान रहा। इन राज्यों के परिवारों ने पेय पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड के उपभोग पर सर्वाधिक खर्च किया, जिनमें जैम, अचार और पका हुआ तैयार भोजन खरीदना शामिल है। इसमें असम की हिस्सेदारी 12.8 फीसदी रही। फिर बिहार की 10.46 फीसदी, पश्चिम बंगाल की 10.3 फीसदी और अरुणाचल प्रदेश की 15.8 फीसदी हिस्सेदारी रही।

दूसरी ओर, केरल के ग्रामीण इलाकों (40.32 फीसदी) और दिल्ली (40.32 फीसदी) के परिवारों ने खाद्य पदार्थों पर हर महीने सबसे कम खर्च किया। उसके बाद पंजाब (42.43 फीसदी) और महाराष्ट्र (42.74 फीसदी) का स्थान रहा। इसके अलावा, अनाज पर एमपीसीई की हिस्सेदारी झारखंड में सर्वाधिक (7.9 फीसदी) रही। उसके बाद ओडिशा (7.5 फीसदी), बिहार (6.59 फीसदी) और पश्चिम बंगाल (6.46 फीसदी) का स्थान रहा। यह भारत में खाद्य पदार्थों की खपत का महत्त्वपूर्ण घटक है और इसमें मोटे अनाज, चावल, गेहूं, सूजी जैसी वस्तुएं शामिल होती हैं।

इस बीच, शहरी इलाकों में एमपीसीई में खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी बिहार के परिवारों में सर्वाधिक 48.8 रही। फिर, गोवा (47.9 फीसदी), असम (47.4 फीसदी) और सिक्किम (46.3 फीसदी) जैसे राज्य रहे। यहां भी खाने-पीने की चीजों में पेय पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड पर हर महीने किया गया खर्च सर्वाधिक था। शहरी इलाकों में अनाज की खपत का हिस्सा सबसे ज्यादा मणिपुर (6.7 फीसदी) में रहा। उसके बाद झारखंड (5.84 फीसदी) और बिहार (5.76 फीसदी) रहा।
साल 2023-24 में देश भर में खाद्य पदार्थों पर हर महीने खर्च की गई कुल रकम में ग्रामीण इलाकों की हिस्सेदारी एक साल पहले के 46.4 फीसदी से मामूली बढ़कर 47.04 फीसदी और शहरी इलाकों में 39.2 फीसदी से बढ़कर 39.7 फीसदी रही।

भारत के पूर्व मुख्य सांख्यिकीविद् प्रणव सेन ने कहा कि एनएसओ ने पद्धतिगत परिवर्तनों की मजबूती को सत्यापित करने के लिए लगातार दो उपभोग व्यय सर्वेक्षण किए और जो परिणाम सामने आए हैं वे काफी सुसंगत हैं और जो भिन्नता देखी गई है वह सांख्यिकीय त्रुटि के दायरे में है।

पिछले महीने जारी एक पत्र से पता चला था कि साल 2023-24 की अवधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में एमपीसीई 9.2 फीसदी बढ़कर 4,122 रुपये हो गया, जबकि इसी अवधि में शहरी घरेलू व्यय 8.3 फीसदी बढ़कर 6,996 रुपये हो गया। इनमें विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत परिवारों को निःशुल्क दी जाने वाली वस्तुओं का मूल्य शामिल नहीं है।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement