facebookmetapixel
IT Sector Q2 Preview: सितंबर तिमाही में कैसा रहेगा IT कंपनियों का प्रदर्शन? ब्रोकरेज रिपोर्ट्स का एनालिसिसअब निवेश में नहीं होगा धोखा! SEBI की नई @valid UPI सुविधा से पेमेंट होगा सुरक्षित, जानें डीटेल्ससरकार को घरेलू विनिर्माण को स्वार्थी ताकतों से बचाना चाहिएEditorial: विषाक्त कफ सिरप से बच्चों की मौत ने नियामकीय सतर्कता पर उठाए सवालभारतीय IT कंपनियों के लिए एच-1बी वीजा मसला एक झटका, लेकिन यहां अवसर भीवित्त वर्ष 27 तक घरेलू गैस की मांग बढ़ेगी, कीमतों में आएगी कमी: राजेश मेदिरत्ता2050 तक भारत में तेल की मांग दोगुनी होकर 90 लाख बैरल प्रतिदिन होने का अनुमानभारत-चिली वार्ता तेजी से आगे बढ़ रहा, 2025 तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्यमहिंद्रा ऐंड महिंद्रा : पूरी रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो की उत्पादन क्षमतासितंबर में सेवा क्षेत्र की गति सुस्त, PMI गिरकर 60.9 पर; निर्यात और मांग पर असर पड़ा

OTM 2023: दुनियाभर के यात्रा कारोबारियों की नजर में भारतीय पर्यटक

Last Updated- February 03, 2023 | 10:19 PM IST
Tourism

भारतीयों के घुमक्कड़ स्वभाव और मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण लगभग हर देश  आज भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। घरेलू बाजार में भी सभी प्रदेश अपने पर्यटन को मजबूत करने में लगे हैं।

केन्द्रीय बजट में घरेलू पर्यटन को अहमियत देने से टूर ऑपरेटर्स खुश है तो वहीं विदेशी यात्रा में टीसीएस का भार बढ़ने के कारण पर्यटन एवं यात्रा व्यापार से जुड़े लोग नाराजगी भी व्यक्त कर रहे हैं। उनका मानना है कि इसका असर उनके कारोबार पर पड़ेगा।

कोरोना महामारी के बाद एशिया का सबसे बड़ा टूर एंड ट्रैवल शो OTM मुंबई में शुरू हुआ। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दो से चार फरवरी तक चलने वाले इस पर्यटन एक्सपो में देश के 30 राज्यों और दुनियाभर के 50 देशों से 1,250 से अधिक प्रदर्शक शामिल हुए हैं।

OTM मुंबई में लगभग 30,000 आगंतुकों की आने की संभावना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पर्यटन बाजार 2025 तक 45 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक तक पहुंच जाएगा, जिससे भारत विश्व स्तर पर सबसे बड़े व्यापार यात्रा बाजारों में से एक बन जाएगा।

भारतीयों के बीच बढ़ती पर्यटन प्रवृत्ति के कारण दुनियाभर के देश इस पर्यटन शो के माध्यम से भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि OTM में सऊदी अरब, अजरबैजान, बैंकॉक, कंबोडिया, फिजी, इज़राइल, केन्या, कोरिया, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, कतर, रवांडा, सेशेल्स, श्रीलंका और थाईलैंड के पर्यटन बोर्ड, होटल कारोबारी और यात्रा व्यापार से जुड़े एजेंट इसमें शामिल हुए हैं।

मालदीव के पर्यटन मंत्री डॉ. अब्दुल्ला मौसूम ने मालदीव आने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि हर हफ्ते 50 से अधिक उड़ानें संचालित होने के साथ हमारी भारत के साथ अच्छी कनेक्टिविटी है। बॉलीवुड के लिए मालदीव पहले से ही एक गंतव्य के रूप में प्रसिद्ध है, जहां मशहूर हस्तियां नियमित रुप से छुट्टियां मनाती हैं। मालदीव में सभी प्रकार के बजट के लिए बहुत कुछ है।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) की अध्यक्षा ज्योति मयाल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान होगा। देश में विदेशी मेहमानों का आगमन और भारत से बाहर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या इसमें सहायक होगी।

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने बजट में बेहतरीन कदम उठाएं हैं लेकिन टीसीएस को पांच फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करना विदेशी मुद्रा भंडार की आरामदेह स्थिति को देखते हुए काफी आश्चर्यजनक है। इस तरह सरकार विदेश दौरों पर बेतहाशा खर्च को हतोत्साहित करना चाहती है। जो पर्यटन उद्योग के लिए अच्छा नहीं है। हम इस पर सरकार से बात करेंगे। देश के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों से हवाई यात्रा शुरू करना घरेलू पर्यटन को मजबूत करेंगा।

फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड (OTM के आयोजक) के अध्यक्ष और सीईओ संजीव अग्रवाल ने कहा कि इस बार को शो पर्यटन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है। इस महत्त्वपूर्ण समय में जब दुनिया के प्रमुख हिस्सों में सशस्त्र संघर्ष और आर्थिक मंदी है और जब चीनियों द्वारा एक बड़ा अंतर छोड़ दिया गया है, भारतीय यात्रियों को भारत के भीतर और बाहर यात्रा करने की उनकी भूख के कारण बहुत अधिक मांग है।

यह भी पढ़ें: शिंदे का दावा, महाराष्ट्र की इकॉनमी के लिए सहायक होगा सेंट्रल बजट

इस शो में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अलावा, असम, बिहार, दमन और दीव, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना के राज्य पर्यटन बोर्ड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों के पर्यटन मंत्रालय के साथ निजी कारोबारी भी अपने-अपने राज्यों की खूबियां बताने का प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट भाषण में 2023-24 में 2,400 करोड़ रुपये मुहैया करवाए थे। कोरोना के पूर्व के स्तर को घरेलू पर्यटन पार कर रहा है।

First Published - February 3, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट