facebookmetapixel
Advertisement
आईटी सेक्टर से म्युचुअल फंड्स का भरोसा घटा, होल्डिंग 8 साल के निचले स्तर पर; AI से बढ़ी चिंता SME IPO बाजार में उछाल, मई में बढ़ी लिस्टिंग; छोटे इश्यूज ने दिखाई मजबूती SpiceJet को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कलानिधि मारन केस में ₹144 करोड़ जमा के लिए समय बढ़ाने से इनकारBoeing के फ्यूल-कंट्रोल स्विच की जांच तेज, भारतीय अधिकारी सिएटल में करेंगे परीक्षण की निगरानीPharmEasy की पेरेंट कंपनी एपीआई होल्डिंग्स का नया फॉर्मूला: पहले मुनाफा, फिर ग्रोथरुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ 96.53 प्रति डॉलर पर बंद हुई भारतीय मुद्राक्विक कॉमर्स को बड़ी राहत की तैयारी: डार्क स्टोर और गोदामों के लिए आसान होंगे GST पंजीकरण के नियमवेतन बढ़ोतरी में कटौती और सस्ती ब्याज दरों से कंपनियों की बल्ले-बल्ले, Q4 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मुनाफाPepsiCo India का बड़ा दांव: 2030 तक क्षमता विस्तार पर ₹5,700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीसाल 2032 तक $15 अरब की होगी हर IPL टीम, NFL को मिलेगी टक्कर; हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में दावा

नौ मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 8:05 PM IST
Budget

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट नौ मार्च को पेश किया जाएगा। उससे पहले 8 मार्च को राज्य की आर्थिक रिपोर्ट पेश की जाएगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला बजट होगा। उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस बजट पेश करेंगे।

राज्य सरकार की ओर से ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के पहले दिन 27 फरवरी को हाल ही में मान्यता प्राप्त राज्य गीत जय जय महाराष्ट्र माझा को बजाया जाएगा।

बजट सत्र पर फैसला विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे की अध्यक्षता में हुई विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया। राज्य कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए पांच विधेयकों को बजट सत्र के दौरान सदन के पटल पर रखा जाएगा। जबकि आठ अन्य, जिन्हें अभी मंजूरी मिलनी बाकी है, पेश किए जाने का प्रस्ताव है।

देवेंद्र फडणवीस जोकि राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री भी वह 9 मार्च को दोपहर दो बजे महाराष्ट्र का बजट पेश करेंगे। बतौर वित्त मंत्री फडणवीस का यह पहला बजट है। इसलिए राज्य के लिए यह बेहद अहम माना जा रहा है।

उन्होंने जनता से सुझाव मांगे हैं ताकि इस बजट में जनता के सुझावों को प्रतिबिंबित हो सके। इसके लिए उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया है। इसके लिए नागरिकों से उनके तरफ से अहम अपील की गई है।

राज्य में सत्ता हस्तांतरण के बाद पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और 18 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, लेकिन दूसरा कैबिनेट विस्तार अब भी रुका हुआ है।

बजट पेश करने के लिए संबंधित विभाग के मंत्रियों को नियुक्त करना होता है। कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या कम है, इसलिए इस साल फडणवीस ही बजट पेश करेंगे।

विधान परिषद में बजट पेश करने के लिए मौजूदा मंत्रियों में से दूसरे मंत्री की नियुक्ति करनी होती है। इसके लिए सुधीर मुनगंटीवार, दीपक केसरकर और शंभूराज देसाई के नामों की चर्चा हो रही है।

सुधीर मुनगंटीवार ने भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान बजट पेश कर चुके है। नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने  विधायी मामलों की सलाहकार समिति की बैठक में मांग की कि बजट सत्र कम से कम पांच सप्ताह तक चलाया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement