facebookmetapixel
Advertisement
अब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकट

MP: चुनाव के पहले युवाओं को साधने का प्रयास

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 1:55 PM IST
Youth Mahapanchayat

मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य सरकार समाज के विभिन्न धड़ों को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रही है। प्रदेश की युवा नीति और युवा पोर्टल की लॉन्चिंग भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। राजधानी भोपाल में आयोजित युवा महापंचायत में युवा नीति पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को हर बार नौकरी का आवेदन करते समय अलग से शुल्क नहीं चुकाना होगा। उन्होंने कहा, ‘आप रोजगार के चाहे जितने फॉर्म भरो, आपको फीस केवल एक बार ही देनी होगी।’

उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना लाएगी। इसे दुनिया की सबसे बड़ी अप्रेंटिशशिप योजना बताते हुए उन्होंने कहा कि कक्षा 12 के बाद रोजगार न पा सके युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें राज्य सरकार प्रशिक्षण अवधि में ही 8,000 रुपये प्रति माह प्रदान करेगी। इसके लिए पंजीयन आगामी एक जून से आरंभ होगा और 15 से 29 आयु वर्ग के युवा इसके लिए योग्य होंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा में पिछड़ जाते हैं इसलिए प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नीट परिणाम के आधार पर बनने वाली मेरिट सूची में पांच फीसदी का आरक्षण प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मध्य प्रदेश में अंग्रेजी थोपी भी नहीं जा सकती।’

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे ने हाल ही में विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि 31 जनवरी तक प्रदेश के रोजगार पोर्टल पर 38.92 लाख बेरोजगार पंजीकृत थे। उधर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इस पूरी कवायद को युवाओं को छलने की कोशिश करार दिया।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement