facebookmetapixel
भारत जल्द दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा, देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी: राष्ट्रपति मुर्मूIndia-EU FTA के बाद यूरोप आने वाली कारें होंगी सस्ती, 110% से घटकर 40% हो जाएगा इंपोर्ट टैक्सPadma Awards 2026: अभिनेता धर्मेंद्र, बैंकर उदय कोटक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मानRepublic Day Sale में ऑनलाइन खरीदारी का धमाका, ई-कॉमर्स क्विक कॉमर्स की बिक्री 25% तक बढ़ीBudget 2026 और किफायती आवास: एक्सपर्ट बजट में खरीदारों के लिए कौन-कौन से बदलाव की मांग कर रहे हैंपद्म श्री-पद्म भूषण से सम्मानित BBC के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाIndia-EU FTA से घरेलू उद्योग को मिलेगी राहत, लागत घटेगी और व्यापार में दिखेगी रफ्तार: GTRIBudget 2026: भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को इस साल के बजट से क्या चाहिए?टॉप-10 मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, RIL को सबसे तगड़ा झटकाग्लोबल उठापटक के बीच घरेलू फंडामेंटल देंगे बाजार को सपोर्ट; शेयर, सोना-चांदी में कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?

Delhi floods: यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Last Updated- July 12, 2023 | 3:02 PM IST
Water level rises in Delhi after monsoon rainfall

Delhi Floods: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में यमुना नदी के पानी के उच्चतम स्तर 207.55 मीटर पर पहुंच जाने के बाद बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई है। बढ़ते जलस्तर से शहर में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बता दें कि दिल्ली में यमुना के 205.33 मीटर जल स्तर को खतरे का निशान माना जाता है। दिल्ली सरकार ने यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद मंगलवार से यमुना किनारे रह रहे लोगों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। सरकारी अनुमान के मुताबिक 41 हजार लोग यमुना के किनारे रह रहे हैं। दिल्ली सरकार ने इनको दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए 6 जिलों में करीब 2500 शिविर बनाए हैं। इनमें लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें : Delhi Floods: खतरे के निशान से ऊपर यमुना, किनारे रह रहे लोग होंगे शिफ्ट

First Published - July 12, 2023 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट