facebookmetapixel
दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर

Delhi: खतरे के निशान से ऊपर यमुना, किनारे रह रहे लोग होंगे शिफ्ट

दिल्ली में यमुना का अब तक सर्वाधिक जल स्तर 207.49 मीटर का है।

Last Updated- July 11, 2023 | 10:09 AM IST
Yamuna Water Level
PTI

Delhi Rains Alert: दिल्ली पर बाढ़ का साया मंडराने लगा है। यमुना उफान पर है और इसमें पानी का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यमुना में आज सुबह 8 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.32 मीटर दर्ज किया, जबकि खतरे के निशान का स्तर 205.33 मीटर है। दिल्ली में यमुना का अब तक सर्वाधिक जल स्तर 207.49 मीटर का है। यमुना में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद पुराने पुल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह हरियाणा द्वारा हथिनी कुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोडना है। दिल्ली सरकार ने सोमवार को कहा था कि मंगलवार सुबह तक यमुना में जलस्तर 205.5 मीटर तक पहुंच सकता है। लेकिन यह 206 मीटर को भी पार कर गया है। इसके शाम तक और बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Delhi Rains: पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली, टूटा बारिश का 40 साल का रिकॉर्ड

यमुना किनारे रह रहे लोग दूसरी जगह होंगे शिफ्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बाढ़ और यमुना में जलस्तर बढ़ने को लेकर सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की थी। केजरीवाल ने कहा था कि जल का स्तर 206 मीटर पार करने पर यमुना तट पर रह रहे लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। अब चूंकि जलस्तर 206 को पार कर गया है। ऐसे में सरकार अब इनको शिफ्ट करने की प्रक्रिया आज शुरू कर सकती है। सरकार ने 41 हजार ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो यमुना के तट के आसपास झुग्गियों आदि में रह रहे हैं। इनको राहत कैंपों में शिफ्ट किया जाना है।

ये भी पढ़ें: Monsoon Rain: मूसलाधार वर्षा में पुल-सड़क साफ, पहाड़ी इलाकों में 30 साल की सबसे भीषण बारिश

First Published - July 11, 2023 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट