facebookmetapixel
India-EU FTA के बाद यूरोप आने वाली कारें होंगी सस्ती, 110% से घटकर 40% हो जाएगा इंपोर्ट टैक्सPadma Awards 2026: अभिनेता धर्मेंद्र, बैंकर उदय कोटक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मानRepublic Day Sale में ऑनलाइन खरीदारी का धमाका, ई-कॉमर्स क्विक कॉमर्स की बिक्री 25% तक बढ़ीBudget 2026 और किफायती आवास: एक्सपर्ट बजट में खरीदारों के लिए कौन-कौन से बदलाव की मांग कर रहे हैंपद्म श्री-पद्म भूषण से सम्मानित BBC के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाIndia-EU FTA से घरेलू उद्योग को मिलेगी राहत, लागत घटेगी और व्यापार में दिखेगी रफ्तार: GTRIBudget 2026: भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को इस साल के बजट से क्या चाहिए?टॉप-10 मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, RIL को सबसे तगड़ा झटकाग्लोबल उठापटक के बीच घरेलू फंडामेंटल देंगे बाजार को सपोर्ट; शेयर, सोना-चांदी में कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?UP ODOC scheme: यूपी के स्वाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, शुरू हुई ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना

Padma Awards 2026: अभिनेता धर्मेंद्र, बैंकर उदय कोटक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सहित 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा

Last Updated- January 25, 2026 | 7:13 PM IST
Actor Dharmendra
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र | फाइल फोटो

भारत सरकार ने साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। ये सम्मान कला, समाजसेवा, राजनीति, विज्ञान, व्यापार, चिकित्सा, साहित्य, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान के लिए दिए जाएंगे।

पद्म विभूषण

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सहित 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण

टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण दिया जाएगा। इसके अलावा विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

पद्म श्री

क्रिकेटर रोहित शर्मा और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। सरकार ने बताया कि 2026 में कुल 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

First Published - January 25, 2026 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट