facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’

India-EU FTA के बाद यूरोप आने वाली कारें होंगी सस्ती, 110% से घटकर 40% हो जाएगा इंपोर्ट टैक्स

Advertisement

इससे फॉक्सवैगन, मर्सिडीज-बेंज, BMW जैसी बड़ी यूरोपीय कंपनियों को भारत में अपनी कारें सस्ती बेचने का मौका मिलेगा

Last Updated- January 25, 2026 | 8:08 PM IST
Cars
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब करीब-करीब तय हो चुका है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सूत्रों के मुताबिक, भारत EU से आने वाली कारों पर इंपोर्ट टैक्स को बहुत कम करने को तैयार है। अभी कारों पर टैक्स 70% से लेकर 110% तक लगता है, लेकिन अब इसे तुरंत 40% कर दिया जाएगा।

यह फैसला भारत के सबसे बड़े ऑटो मार्केट को खोलने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। मोदी सरकार ने EU के 27 देशों से आने वाली कुछ खास कारों पर यह छूट देने पर सहमति जता दी है। खासकर उन कारों पर, जिनकी कीमत 15,000 यूरो (लगभग 17,739 डॉलर) से ज्यादा है। सूत्रों ने बताया कि समय के साथ यह टैक्स और कम होकर 10% तक पहुंच सकता है। इससे फॉक्सवैगन, मर्सिडीज-बेंज, BMW जैसी बड़ी यूरोपीय कंपनियों को भारत में अपनी कारें सस्ती बेचने का मौका मिलेगा।

कारों के लिए कोटा और EV पर खास नियम

सूत्रों के अनुसार, भारत ने हर साल करीब 2 लाख पेट्रोल या डीजल वाली कारों (कॉम्बस्शन इंजन वाली) के लिए यह 40% टैक्स वाली छूट देने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, यह संख्या आखिरी समय में बदल भी सकती है। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को पहले 5 साल तक इस छूट से बाहर रखा जाएगा। इसका मकसद घरेलू कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा को EV सेक्टर में निवेश का फायदा मिलता रहे। पांच साल बाद EV पर भी यही टैक्स कटौती लागू होगी।

Also Read: ग्लोबल स्तर पर चमकी लैम्बॉर्गिनी: दुनिया में रिकॉर्ड डिलिवरी, पर भारत में बिक्री हल्की फिसली

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट है, जहां हर साल करीब 44 लाख कारें बिकती हैं। लेकिन यहां ज्यादातर मार्केट सुजुकी (मारुति), टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों के हाथ में है। ये तीनों मिलकर बाजार के दो-तिहाई हिस्से पर कब्जा जमाए हुए हैं। यूरोपीय कंपनियां अभी सिर्फ 4% से भी कम शेयर रखती हैं। हाई टैक्स की वजह से मर्सिडीज-बेंज, BMW जैसी लग्जरी कार कंपनियां यहां लोकल मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, लेकिन ग्रोथ सीमित रह जाती है।

यूरोपीय ब्रांड्स अपनी इंपोर्टेड कारें सस्ती दाम पर बेच सकेंगे

टैक्स कम होने से यूरोपीय ब्रांड्स अपनी इंपोर्टेड कारें सस्ती दाम पर बेच सकेंगे। इससे वे बाजार में ज्यादा मॉडल ला सकेंगे और लोकल प्रोडक्शन बढ़ाने से पहले टेस्ट कर सकेंगे। रेनॉल्ट भारत में वापसी की तैयारी कर रहा है, जबकि फॉक्सवैगन अपनी स्कोडा ब्रांड से नया निवेश प्लान कर रहा है।

भारत का कार मार्केट 2030 तक 60 लाख यूनिट सालाना तक पहुंचने की उम्मीद है। इस डील से दोनों तरफ ट्रेड बढ़ेगा। भारत से टेक्सटाइल और ज्वेलरी जैसे सामान को भी फायदा होगा, खासकर तब जब अमेरिका ने हाल में 50% टैक्स लगा दिया है।

यह डील इतनी बड़ी मानी जा रही है कि इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष इसे फाइनल करने का ऐलान कर सकते हैं। 

Advertisement
First Published - January 25, 2026 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement