facebookmetapixel
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाएPadma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार दुनिया को शांति का संदेश दे रहा भारत, महिलाओं की भागीदारी को 2047 तक विकसित भारत की नींव: राष्ट्रपतिबच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जरूरी, लक्ष्य पूरे करने में होगा मददगार2026 में भारत की नजरें पांच अहम आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर टिकीं रहेंगीEditorial: बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत का गणराज्य और तेज आर्थिक सुधारों की राहडॉलर के दबदबे को चुनौती देती चीन की मुद्रा रणनीति, भारत के लिए छिपे हैं बड़े सबकपेंशन फंड को आधुनिक बनाने की पहल: NPS निवेश ढांचे में बदलाव की तैयारी, PFRDA ने बनाई समितिईंधन लागत पास-थ्रू और सुधारों से बदली तस्वीर, दशक भर बाद बिजली वितरण कंपनियां मुनाफे में लौटीं

अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 200% उछाल के साथ $12.54 अरब के पार, ऐपल ने बदली पूरी तस्वीर

अमेरिका के व्यापक स्तर पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने और निर्यात में भारी गिरावट की व्यापक चिंताओं के बावजूद ऐसा हुआ है

Last Updated- January 25, 2026 | 10:26 PM IST
smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 26 में अप्रैल से नवंबर के बीच ऐपल इंक की अगुआई में अमेरिका को भारत का स्मार्टफोन निर्यात सालाना आधार पर 200 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 12.54 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य विभाग के नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। वित्त वर्ष 25 की इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 4.1 अरब डॉलर था।

स्मार्टफोन के निर्यात में इस तीन गुना उछाल ने न केवल भारत से अमेरिका को होने वाले कुछ प्रमुख वस्तुओं के निर्यात में भारी गिरावट की भरपाई की है, बल्कि समूची निर्यात वृद्धि को बरकरार रखने में भी मदद की है। अमेरिका के व्यापक स्तर पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने और निर्यात में भारी गिरावट की व्यापक चिंताओं के बावजूद ऐसा हुआ है। इस अवधि के दौरान जिन उद्योगों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है, उनमें रत्न और आभूषण (निर्यात में सालाना आधार पर 44 प्रतिशत गिरावट), वाहन पुर्जे (6.8 प्रतिशत की गिरावट) और पेट्रोलियम उत्पाद (7.78 प्रतिशत की गिरावट) जैसे सेक्टर शामिल हैं। अमेरिका को निर्यात की जाने वाली 98 वस्तुओं में से 59 वस्तुएं दो अंकों के वर्गीकरण वाले स्तर पर इस अवधि के दौरान ऋणात्मक क्षेत्र में रहीं। 

इसके बावजूद वित्त वर्ष 26 के पहले आठ महीने में अमेरिका को भारत का समूचा निर्यात 11.28 प्रतिशत बढ़ा। यह इसलिए संभव हो पया क्योंकि जहां अमेरिका को कुल निर्यात में 5.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, वहीं अकेले स्मार्टफोन के निर्यात में 8.3 अरब डॉलर तक का इजाफा हुआ। इसने न केवल अन्य वस्तुओं के निर्यात में संकुचन को बेअसर कर दिया, बल्कि इंजीनियरिंग वस्तुओं और लौह और इस्पात के उत्पादों की मदद से समूचे निर्यात को भी बढ़ा दिया, जो धनात्मक क्षेत्र में बने रहे।स्मार्टफोन के निर्यात को अमेरिका के अ​धिक शुल्कों से बाहर रखा गया है और वे शून्य शुल्क पर बाजार में प्रवेश करते हैं।

उनका बढ़ता महत्त्व इस बात से स्पष्ट हो जाता है कि वित्त वर्ष 26 में अप्रैल से नवंबर के दौरान अमेरिका को किए जाने वाले भारत के कुल निर्यात में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अ​धिक रही, जबकि वित्त वर्ष 25 की इसी अवधि में यह केवल 8 प्रतिशत थी।

First Published - January 25, 2026 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट