facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनी

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस निवेश में भारत आठवें स्थान पर, अमेरिका और सिंगापुर सबसे आगे: रिपोर्ट

Advertisement

इस निवेश को 2024 में इन देशों के सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में बदलकर यह गणना की गई। अमेरिका और सिंगापुर शीर्ष दो स्थानों पर रहे

Last Updated- January 23, 2026 | 9:58 PM IST
artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत को वर्ष 2010 से 2014 के बीच आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में किए गए संचयी निवेश के आधार पर की गई गणना में 11 देशों में आठवां स्थान दिया गया है। इस निवेश को 2024 में इन देशों के सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में बदलकर यह गणना की गई। अमेरिका और सिंगापुर शीर्ष दो स्थानों पर रहे।

दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में जारी और बैन ऐंड कंपनी के साथ सहयोग के जरिये तैयार ‘रीथिंकिंग एआई सॉवरिनिटी’ नामक श्वेत पत्र कहता है कि 2010 से अब तक भारत का संचयी निवेश 2024 के जीडीपी के 1.2 से 1.8 फीसदी के बीच है जबकि अमेरिका 3.4 से 5.1 फीसदी के साथ पहले स्थान पर, सिंगापुर 3.1 से 4.6 फीसदी के साथ दूसरे, दक्षिण कोरिया 2.2 से 3.3 फीसदी के साथ तीसरे और चीन 1.7 से 2.6 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा।

भारत से कमजोर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों और देशों में यूरोप (यूके को छोड़कर) 1.1 से 1.6 फीसदी और ब्राजील 0.7 से 1.1 फीसदी रहा। जो देश भारत से ऊपर रहे उनमें संयुक्त अरब अमीरात, जापान, कनाडा और यूके शामिल हैं। अन्य देश सामूहिक रूप से लगभग भारत के बराबर थे लेकिन अधिकांश निवेश हार्डवेयर में हुआ, जिसे केवल दो कंपनियों टीएसएमसी और यूएमसी ने आगे बढ़ाया।

श्वेत पत्र स्पष्ट करता है कि एआई में बहुत अधिक धन की आवश्यकता है और इसमें तगड़ा निवेश किया जा रहा है। यह तब है जब निकट भविष्य में निवेश पर पर्याप्त प्रतिफल का कोई रोडमैप मौजूद नहीं है। चीन और अमेरिका इस क्षेत्र में भारी निवेश कर रहे हैं। 2010 से अब तक एआई के क्षेत्र में हुए निवेश में उनकी हिस्सेदारी 65 फीसदी है। यह राशि 2,150 अरब डॉलर से 2,250 अरब डॉलर के बीच हो सकती है। रिपोर्ट कहती है कि 2030 तक हर वर्ष अनुमानित अतिरिक्त निवेश लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर होगा।

सबसे अधिक निवेश डेटा सेंटर के रूप में अधोसंरचना विकास में जा रहा है। 2010 से अब तक इसमें 600 अरब डॉलर से अधिक का निवेश हो चुका है। 

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement