facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

WhatsApp यूजर्स के लिए चेतावनी! इन डिवाइस से ऐप हो सकती है गायब, पढ़ें रिपोर्ट

Advertisement

सितंबर 2026 से पुराने Android फोन में WhatsApp बंद होगा, यूजर्स को डेटा बैकअप करने की सलाह।

Last Updated- April 28, 2026 | 12:47 PM IST
WhatsApp Update
Representative image

WhatsApp Update: दुनिया की लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही कुछ पुराने Android स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी सितंबर 2026 से उन डिवाइस को सपोर्ट नहीं करेगी जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जिन फोन में Android 5.0 और Android 5.1 चल रहा है, उनमें WhatsApp इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अभी तक ऐप Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करती है, लेकिन अब कंपनी इसे बदलने जा रही है। नए नियम के तहत सिर्फ Android 6.0 और उससे ऊपर के वर्जन वाले फोन ही सपोर्टेड रहेंगे।

कंपनी का कहना है कि वह ऐप में नए फीचर्स जोड़ रही है, जिनके लिए बेहतर सिस्टम और परफॉर्मेंस जरूरी है। इसी के तहत WhatsApp एक नया फीचर नोटिफिकेशन बबल्स पर काम कर रही है, जिससे चैट स्क्रीन पर फ्लोटिंग आइकन के रूप में दिख सकेगी। हालांकि ऐसे फीचर्स पुराने फोन पर सही से काम नहीं कर पाते, इसलिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला लिया गया है।

इस बदलाव का असर भारत समेत उन देशों में ज्यादा दिख सकता है जहां अभी भी बड़ी संख्या में लोग पुराने स्मार्टफोन्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें ब्राजील, पाकिस्तान और दक्षिण-पूर्व एशिया व अफ्रीका के कुछ देश शामिल हैं।

सितंबर 2026 के बाद कुछ Android फोन में WhatsApp नहीं करेगा काम, यूजर्स को मिला अलर्ट

मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने कुछ Android यूजर्स को इन-ऐप अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। इसमें बताया गया है कि सितंबर 2026 के बाद कुछ पुराने Android डिवाइस पर WhatsApp का सपोर्ट बंद हो जाएगा। कंपनी ने यूजर्स को समय रहते जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने यूजर्स से कहा है कि वे अपना चैट डेटा पहले ही बैकअप कर लें ताकि बाद में कोई जानकारी न खोए। यूजर्स अपने चैट्स को Google Drive पर या फिर फोन में लोकल बैकअप के रूप में सेव कर सकते हैं।

यह बदलाव सिर्फ Android डिवाइस पर लागू होगा। वहीं iPhone और iPad यूजर्स के लिए फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन पर WhatsApp पहले की तरह चलता रहेगा।

Advertisement
First Published - April 28, 2026 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement