facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारी

BS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशा

Advertisement

बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार के चार महीने पूरे होने वाले हैं और इस मौके पर वित्त मंत्री अनौपचारिक बातचीत में सरकार के रोडमैप की झलक देंगे

Last Updated- September 06, 2026 | 7:13 PM IST
Swapan Dasgupta
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता । फाइल फोटो

क्या पश्चिम बंगाल अपनी क्षमता का इस्तेमाल लगातार आर्थिक विकास और तेज औद्योगीकरण के लिए कर पाएगा? वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता के सामने इस दिशा में आगे बढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी है। वह सोमवार को राज्य में बिजनेस स्टैंडर्ड राउंडटेबल के पहले संस्करण ‘बंगाल बेकन्स’ में शामिल होंगे।

राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार के चार महीने पूरे होने वाले हैं। ऐसे में बंगाल के भीतर और बाहर के निवेशकों को राज्य में औद्योगिक सुधार की उम्मीद है। दासगुप्ता अपने पहले भाषण और उसके बाद होने वाली अनौपचारिक बातचीत (फायरसाइड चैट) में इस दिशा में सरकार के रोडमैप की एक झलक पेश करेंगे।

Also Read: बॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सही

इसके बाद बंगाल से गहराई से जुड़े दो उद्योगपतियों के साथ पैनल चर्चा होगी। इसमें टाइटागढ़ रेल सिस्टम्स के वाइस-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश चौधरी शामिल होंगे। उन्होंने राज्य में एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग बेस तैयार करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पैनल में ओबीटी (Obeetee) के चेयरमैन और लक्ष्मी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रुद्र चटर्जी भी शामिल होंगे। वह कोलकाता मुख्यालय वाले कालीन और चाय के दो वैश्विक कारोबारों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इनके साथ अभिरूप सरकार भी पैनल का हिस्सा होंगे। उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था पर करीब से नजर रखी है और पश्चिम बंगाल के चौथे और पांचवें राज्य वित्त आयोग तथा छठे वेतन आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), कोलकाता सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर आर. नटराजन भी पैनल में शामिल होंगे।

Also Read: PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारी

कार्यक्रम का समापन स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अंजन चटर्जी के साथ फायरसाइड चैट से होगा। वह पूरे भारत में रेस्टोरेंट कारोबार को जमीन से शुरू करके खड़ा करने का अपना अनुभव साझा करेंगे।

Advertisement
First Published - September 6, 2026 | 7:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement