facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

MCD चुनाव में हार के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दिया

Last Updated- December 12, 2022 | 1:07 AM IST
Adesh Gupta

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नगर निगम चुनाव (MCD Election) में पार्टी की हार के बाद रविवार को इस्तीफा दे दिया। भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में दिल्ली नगर निगम (MCD) में भाजपा का 15 साल का शासन खत्म कर दिया। आप ने इस चुनाव में 134 सीट हासिल की, जबकि भाजपा ने 104 सीट पर जीत दर्ज की।

वीरेंद्र सचदेवा कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आदेश में कहा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश के अनुसार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है। दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अगले आदेश तक प्रदेश इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।’

यह भी पढ़े: गुजरात में 40 नव निर्वाचित विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR

साजिशों’ से हार मानने वाला नहीं- आदेश गुप्ता

भाजपा के MCD चुनाव हारने के तुरंत बाद प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की मांग होने लगी। बदलाव की मांग के बीच गुप्ता ने चुनाव नतीजे वाले दिन एक बैठक में कहा था कि वह अपने खिलाफ ‘साजिशों’ से हार मानने वाले नहीं हैं। जून 2020 में भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद का प्रभार संभालने के बाद से ही गुप्ता के प्रदर्शन पर नजरें रही हैं। उनके नेतृत्व में ही पार्टी 2021 में MCD के कुछ वार्ड और राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनावों में जीत हासिल करने में नाकाम रही थी। भाजपा की दिल्ली इकाई के कुछ पदाधिकारियों के अनुसार, गुप्ता के इस्तीफे के ज्यादा मायने नहीं है, क्योंकि वैसे भी उनका कार्यकाल समाप्त होने के करीब था।

First Published - December 11, 2022 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट