facebookmetapixel
PSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तारRBI का बड़ा फैसला: अब REITs को भी मिलेगा बैंक लोन, रियल एस्टेट सेक्टर की खुलेगी किस्मतOnline Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?

₹63,000 करोड़ की बड़ी डिफेंस डील, फ्रांस से 26 Rafale Marine jets खरीदेगा भारत; इंडियन नेवी की बढ़ेगी ताकत

26 Rafale Marine jets Deal: भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की डील को मंजूरी मिल गई। इनकी INS विक्रांत और विक्रमादित्य पर तैनाती की तैयारी है।

Last Updated- April 09, 2025 | 2:03 PM IST
Rafale fuselage to be made in India under Tata-Dassault tie-up
Photo credit: Dassault Aviation

26 Rafale Marine jets Deal: भारत ने फ्रांस के साथ गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट एग्रीमेंट के जरिए 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों (Rafale Marine jets) की खरीद को मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। 63,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की यह डील साइन हो सकती है। इस समझौते के अंतर्गत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीट और 4 ट्विन-सीट राफेल मरीन विमान प्राप्त होंगे।

2029 से शुरू होगी डिलिवरी

जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-M फाइटर जेट्स खरीदने को मंजूरी दी थी। इन जेट्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से देश में निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर किया जाएगा।
इन 26 राफेल मरीन फाइटर जेट्स की डिलीवरी करीब चार साल में शुरू होने की उम्मीद है। पहला बैच 2029 के अंत तक नौसेना को मिल सकता है, जबकि 2031 तक सभी विमानों की तैनाती पूरी हो सकती है।

इन विमानों को शामिल किए जाने के बाद इन्हें INS विक्रमादित्य और स्वदेशी INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही पुराने MiG-29K फ्लीट को अलग-अलग फेज में हटाया जाएगा।

IAF की भी बढ़ेगी ताकत

इस समझौते से भारतीय वायु सेना (IAF) की ताकत और बढ़ सकती है। नए राफेल मरीन फाइटर जेट्स IAF के “buddy-buddy” एरियल रिफ्यूलिंग सिस्टम को भी मजबूती देंगे। इस सिस्टम में 10 तक राफेल विमान एक-दूसरे को हवा में ही ईंधन भरने में सक्षम होंगे, जिससे उनकी ऑपरेशनल रेंज में तगड़ा इजाफा होगा।

First Published - April 9, 2025 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट