facebookmetapixel
Advertisement
आसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामाल

Bharat 6G Mission: PM नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 6G टेस्ट बेड

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 3:28 PM IST
PM Modi
File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 22 मार्च को विज्ञान भवन में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के नए एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। यह ITU का देश में पहला एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर है। कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री ने भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट के बारे में बताया और 6G R&D टेस्ट बेड को लॉन्च किया।

टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट 6G (TIG-6G) को तैयार किया है, इसका गठन नवंबर 2021 में विभिन्न मंत्रालयों / विभागों, रिसर्च और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, एकेडमिक, मानकीकरण निकायों, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ रोडमैप विकसित करने और 6G की प्लानिंग करने के लिए किया गया था।

6जी टेस्ट बेड इंडस्ट्री, स्टार्ट-अप्स, MSMEs आदि को बढ़ती हुई ITC टेक्नोलॉजी का टेस्ट और वेरिफिकेशन करने के लिए एक प्लेटफार्म देगा। भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट और 6G टेस्ट बेड देश में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को तेजी से बढ़ाने और अपनाने के लिए एक प्रतिकूल वातावरण देगा।

कब लॉन्च होगा 6G ?

हाल ही में देश में 5जी लॉन्च किया गया था। हालांकि देश में 6G के कमर्शियल रोलआउट होने अभी सालों का समय लग सकता है। फिलहाल 5G पर दुनियाभर में कई जगहों पर टेक्नोलॉजी काम कर रहे है। भारत ने भी 2022 के अंत से अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है, और दूरसंचार कंपनियां यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

 

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 1:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement