facebookmetapixel
Advertisement
नेशनल पेंशन स्कीम में हुए कई बड़े बदलाव: जानें कब और कितनी रकम मिल सकती है वापसGaudium IVF IPO: निवेश से पहले जानें GMP, प्राइस बैंड और सब्सक्राइब करने पर एक्सपर्ट्स की रायMSMEs निर्यात को नई उड़ान: एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत 7 नई पहलें लॉन्चडिजाइन से डील तक बढ़ेगा AI का दखल, रियल एस्टेट बनेगा ‘स्मार्ट इकोसिस्टम’Motilal Oswal MF ने लॉन्च किया मल्टी फैक्टर पैसिव FoF, ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें डिटेलविजय शेखर शर्मा का दावा: स्मार्टफोन व युवा शक्ति के दम पर ‘AI और LLM कैपिटल’ बनेगा भारतLIC MF ने उतारा नया टेक्नोलॉजी फंड, ₹200 की SIP से एआई, डेटा सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म में निवेश का मौकाMarket This Week: नतीजों से मिला सपोर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता; बढ़त में रहे सेंसेक्स और निफ्टीPM Rahat Yojana: ₹1.5 लाख तक फ्री इलाज! रोड एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए आई नई योजना, जानें पूरी प्रक्रिया5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान

तरुण गर्ग बने ह्युंडै मोटर इंडिया के MD & CEO, पहली बार भारतीय को मिली कमान

Advertisement

HMIL के इतिहास में पहली बार है जब किसी भारतीय नागरिक को कंपनी की कमान सौंपी गई है। कंपनी की स्थापना को 29 साल हो चुके हैं।

Last Updated- January 01, 2026 | 3:01 PM IST
Hyundai motor India MD & CEO Tarun Garg
तरुण गर्ग ने यूनसू किम की जगह ली है, जो अब दक्षिण कोरिया स्थित हुंडई मोटर कंपनी (HMC) में एक रणनीतिक भूमिका निभाएंगे। (File Image)

Tarun Garg Hundai Motor MD & CEO: तरुण गर्ग ने 1 जनवरी 2026 से ह्युंडै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (MD & CEO) का पद संभाल लिया है। यह HMIL के इतिहास में पहली बार है जब किसी भारतीय नागरिक को कंपनी की कमान सौंपी गई है। कंपनी की स्थापना को 29 साल हो चुके हैं।

तरुण गर्ग ने यूनसू किम की जगह ली है, जो अब दक्षिण कोरिया स्थित हुंडई मोटर कंपनी (HMC) में एक रणनीतिक भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव भारत की बढ़ती अहमियत और भारतीय नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाता है।

ह्युंडै मोटर इंडिया के एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि तरुण गर्ग का नेतृत्व चार मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा। पहला- लोगों और बाजार पर फोकस, दूसरा- ग्राहकों को केंद्र में रखना, तीसरा- नई तकनीक और इनोवेशन और चौथा ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ को बढ़ावा देना। कंपनी ने कहा कि तीन दशक से ज्यादा के ऑटोमोबाइल अनुभव के साथ तरुण गर्ग भारत में ह्युंडै के अगले ग्रोथ फेज का नेतृत्व करेंगे।

हुंडई मोटर इंडिया ने पहले ही घोषणा की है कि वह FY30 तक करीब 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश इलेक्ट्रिक वाहन (EV), हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

तरुण गर्ग ने क्या कहा?

पद संभालने के बाद तरुण गर्ग ने कहा, “मेरा लक्ष्य ह्युंडै की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए कंपनी को सस्टेनेबल ग्रोथ, तकनीकी नेतृत्व और बेहतर ग्राहक अनुभव की ओर ले जाना है। ह्युंडै की वैश्विक सोच ‘Progress for Humanity’ के अनुरूप कंपनी ऐसे मोबिलिटी सॉल्यूशंस देगी जो लोगों को जोड़ें और उनके जीवन को बेहतर बनाएं।

बता दें, अक्टूबर 2025 में ह्युंडै बोर्ड ने तरुण गर्ग को MD और CEO बनाए जाने को मंजूरी दी थी। इससे पहले वे कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) की भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले गर्ग सेल्स, सर्विस और मार्केटिंग प्रमुख थे। उनकी अगुवाई में ह्युंडै ने लगातार तीन साल रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा और EBITDA मार्जिन हासिल किया। साल 2024 में ह्युंडै भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा IPO लेकर आई। इसके साथ ही, बेहतर मुनाफे, शानदार ग्राहक अनुभव और डिजिटल तकनीक पर खास ध्यान देकर कंपनी ने SUV सेगमेंट में मजबूत नेतृत्व हासिल किया।

मारुति सुजुकी में लंबे समय तक रहे

ह्युंडै से पहले, तरुण गर्ग मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में एक लंबे समय तक रहे। वहां उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और अंत में मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स, पार्ट्स और एक्सेसरीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद तक पहुंचे।

उनकी ​​शिक्षा की बात की करें, तो तरुण गर्ग दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (पूर्व में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने आईआईएम लखनऊ से एमबीए किया है। इससे उनकी तकनीकी समझ और कारोबारी कौशल दोनों मजबूत होते हैं।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement