facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

माइनिंग फंड में वह चमक कहां

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:46 PM IST

जहां गोल्ड इंडेक्स फंड पिछले तीन महीनों से लगभग 10 प्रतिशत का रिटर्न दे रहे हैं, वहीं गोल्ड इक्विटी फंड (माइनिंग कंपनियों में निवेश) पिछले कुछ महीनों से अच्छा रिटर्न दे पाने की हालत में नहीं हैं।


फिलहाल यहां पर दो गोल्ड फंड हैं, डीएसपीएमएल वर्ल्ड गोल्ड फंड और एआईजी फंड। दोनों फंडों के फंड हैं। हालांकि डीएसपीएमएल वर्ल्ड गोल्ड फंड मेरिल लिंच इंटरनैशनल फंड्स-वर्ल्ड गोल्ड फंड में निवेश करता है और एआईजी एआईजी पीबी इक्विटी फंड गोल्ड की इकाइयों में निवेश करता है।

सितंबर, 2007 में लॉन्च डीएसपीएमएल वर्ल्ड गोल्ड फंड पिछले तीन महीनों में -4.39 प्रतिशत का रिटर्न दे रहा है और मई में लॉन्च  एआईजी गोल्ड फंड  -9.58 का रिटर्न दे रहा है। डीएसपीएमएल वर्ल्ड गोल्ड फंड का रिटर्न हालांकि जिस समय यह लॉन्च हुआ था उससे लगभग 27 प्रतिशत बेहतर है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसलि (भारतीय उपमहाद्वीप) के प्रबंध निदेशक अजय मित्रा का कहना है, ‘इस साल सोने का उत्पादन समान लगभग 2,4300 टन रहने की उम्मीद है।’ साथ ही बहुत-सी सोना उत्खनन कंपनियां वायदा कारोबार में उतर रही हैं ताकि वे कीमतों में उतार-चढ़ाव से अलग रहें, कीमतों में कमी आने से उन्हें अधिक रिटर्न मिलने में मदद होती है, लेकिन कीमतें बढ़ने से उन्हें नुकसान हो रहा है।

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement