facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

RuPay कार्ड इस्तेमाल करना हो सकता है मंहगा, बैंकर कर रहे MDR चार्ज लगाने की मांग

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 3:15 PM IST
RuPay Debit Card

भारत के हाई-स्ट्रीट बैंक RuPay डेबिट कार्ड पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की मांग कर रहे है। इसके लिए उन्होंने सरकार से कहा है कि अगर सरकार RuPay कार्ड पर MDR लगाने पर सहमत होती है तो उन्हें पेमेंट नेटवर्क सिक्योरिटी बढ़ाने और नए भुगतान समाधान विकसित करने के लिए आवश्यक फंड मिल सकेंगे।

MDR डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन के पेमेंट प्रोसेसिंग के लिए एक व्यापारी से लिया जाता है। वर्तमान में रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से लेनदेन के लिए कोई MDR नहीं है।

इकॉनमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ बैंकर ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (IBA) ने भी RuPay डेबिट कार्ड पर MDR की बहाली के लिए वित्त मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।

बैंकर ने ईटी से नाम न छापने की शर्त पर कहा, “हमने तर्क दिया है कि एमडीआर आवश्यक है और स्थिरता को बढ़ावा देगा और अत्याधुनिक तकनीकों में निरंतर निवेश को सक्षम करेगा।”

एक अन्य बैंकर ने बताया, ‘आईबीए ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि रुपे कार्ड पर एमडीआर की अनुमति देने से बैंकों को रुपे कार्ड जारी करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।’

एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, पहले भी कई स्टेकहोल्डर्स ने इस बात को कहा है कि शून्य एमडीआर से डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम पर नतारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि “ सरकार उन भुगतान प्लेटफार्मों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जो किफायती और उपयोगकर्ता के अनुकूल हैं।”

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement