facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

UP: सांसद से प्रदेश अध्यक्ष तक, पंकज चौधरी को भाजपा की नई जिम्मेदारी

Advertisement

पूर्वांचल के महराजगंज से सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष होंगे।

Last Updated- December 14, 2025 | 8:39 AM IST
Pankaj Choudhury
Pankaj Choudhury, UP BJP President

साल भर से ज्यादा चली कवायद के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में संगठन का मुखिया चुन लिया है। पूर्वांचल के महराजगंज से सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष होंगे। पिछड़े वर्ग में कुर्मी जाति से आने वाले पंकज चौधरी को अध्यक्ष बना भाजपा ने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) कार्ड का जवाब दिया है। इस चयन के बाद अब पहली बार भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री दोनो एक ही क्षेत्र से हो गए हैं।

शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत हुई। लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन दाखिल किया जिसके चलते उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। पंकज चौधरी के नामांकन पत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, असीम अरूण, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व बेबी रानी मौर्य के साथ सांसद कमलेश पासवान प्रस्तावक रहे। रविवार को भाजपा के केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के चुने जाने का एलान करेंगे।

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर मंडल की महराजगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं और मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं। वह पहली बार 1991 में सांसद बने थे तब एक एक बार 2009 को छोड़कर लगातार चुने जाते रहे हैं। पंकज चौधरी ने राजनीति की शुरूआत गोरखपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ने से की और वहां डिप्टी मेयर बने। मशहूर ब्रांद तेल राहत रूह के मालिक पंकज चौधरी प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खास माने जाते हैं।

कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ भाजपा ने पिछड़ी जातियों को साधने की अपनी लाइन को और मजबूत किया है। इससे पहले जाट बिरादरी के भूपेंद्र चौधरी यूपी भाजपा के अध्यक्ष बने थे। उत्तर प्रदेश में पिछड़ों में यादवों के बाद सबसे ज्यादा आबादी कुर्मियों की है। भाजपा पूर्व में इसी बिरादी से विनय कटियार व स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बना चुकी है। इस समय उत्तर प्रदेश में 80 में से 9 सांसद कुर्मी समाज से हैं जिनमें सपा से 5 व भाजपा से 3 व एक अपना दल से है।

Advertisement
First Published - December 14, 2025 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement