facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 450 के करीब पहुंचते ही GRAP स्टेज-4 के सभी नियम पूरे NCR में लागू

Advertisement

GRAP का स्टेज-4 ‘सीवियर प्लस’ कैटेगरी में आता है, जो आमतौर पर तब लागू होता है जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार चला जाता है

Last Updated- December 13, 2025 | 8:20 PM IST
Delhi pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार बिगड़ती हवा को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) सब-कमिटी ने स्टेज-4 के तहत आने वाले सभी नियम पूरे नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है।

GRAP का स्टेज-4 ‘सीवियर प्लस’ कैटेगरी में आता है, जो आमतौर पर तब लागू होता है जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार चला जाता है। हालांकि, मौजूदा हालात और प्रदूषण के तेजी से बिगड़ते रुझान को देखते हुए यह फैसला पहले ही ले लिया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शनिवार शाम 7 बजे दिल्ली का AQI 448 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले दोपहर 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 349 था, जिसे ‘वेरी पुअर’ श्रेणी में रखा गया है।

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (AQEWS) के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को हवा की गुणवत्ता ‘सीवियर’ श्रेणी में बनी रह सकती है, जबकि सोमवार को इसमें कुछ सुधार होकर यह ‘वेरी पुअर’ स्तर पर आ सकती है।

Also Read: Delhi Pollution: AQI 400 के पार, दिल्ली में ग्रैप स्टेज-3 के नियम लागू; स्कूल और निर्माण कार्यों पर सख्ती

GRAP में क्या बदला है?

प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP के नियमों को पहले की तुलना में जल्दी लागू करने का फैसला किया गया है। इसके तहत सख्ती के अलग-अलग चरणों को आगे खिसका दिया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार, अब स्टेज-4 के नियम स्टेज-3 की सीमा में ही लागू किए जाएंगे। इसका मतलब यह है कि जब AQI 301 से 400 के बीच पहुंचेगा, तब सार्वजनिक, नगर निगम और निजी दफ्तरों को 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम करना होगा, जबकि केंद्रीय सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू की जाएगी। पहले ये कदम AQI के 450 पार करने पर लागू होते थे।

इसी तरह, स्टेज-3 के नियम अब स्टेज-2 में लागू होंगे। यानी AQI के 201 से 300 के दायरे में पहुंचते ही सरकारी दफ्तरों के कामकाज का समय चरणबद्ध (स्टैगर्ड) किया जाएगा।

इसके अलावा, स्टेज-2 के कुछ उपायों को स्टेज-1 में शामिल किया गया है। इसके तहत डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल को कम करने के लिए बिना रुकावट बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अब AQI 101 से 200 के बीच पहुंचते ही लागू कर दी जाएगी।

इन बदलावों का मकसद यह है कि प्रदूषण बढ़ने से पहले ही सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को लंबे समय तक खराब हवा में सांस न लेनी पड़े।

Advertisement
First Published - December 13, 2025 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement