facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

कहते हैं विश्लेषक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:42 AM IST

विप्रो लिमिटेड
सिफारिश : 279 रुपये
मौजूदा बाजार मूल्य :272.25 रुपये
लक्ष्य : 288 रुपये
तेजी : 5.8 फीसद
ब्रोकरेज : इंडिया इन्फोलाइन


विप्रो की सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सेवाओं ने 1.11 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया। तिमाही दर तिमाही के लिहाज से इसमें 3.6 फीसद की वृद्धि हुई। कंपनी को रुपये में गिरावट का फायदा हुआ। रुपये में 1.7 फीसदी गिरावट के चलते रुपये के लिहाज से कंपनी की तिमाही दर तिमाही 7.8 फीसद वृद्धि हुई।

सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों की तिमाही दर तिमाही वृद्धि जहां 34 फीसद रही वहीं ग्राहक सेवा कारोबार में यही वृद्धि 2.8 फीसद रही। कुल मिलाकर पिछली तिमाही की तुलना में राजस्व में 7.8 फीसद की वृद्धि हुई। विदेशों में तनख्वाह बढ़ने की वजह से इस साल की दूसरी तिमाही में कंपनी के ओपीएम में 80 आधार अंकों की कमी आई है और यह घटकर 19.7 फीसदहो गया है। तिमाही दर तिमाही कंपनी के शुद्ध लाभ में 7.8 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

इंडियन होटल्स
सिफारिश : 60 रुपये
मौजूदा भाव : 49 रुपये
लक्ष्य : 113 रुपये
तेजी : 130.6 फीसद
ब्रोकरेज : कोटक सिक्योरिटीज

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इंडियन होटल्स कंपनी का एकल राजस्व तकरीबन 368 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले 8 फीसद ज्यादा था। लेकिन गेटवे ब्रांड बाजार में पेश करने, कर्मचारियों की लागत बढ़ने और ढांचे को नया जामा पहनाने में हुए खर्च की वजह से पिछले वर्ष के मुकाबले कंपनी के ईबीआईडीटीए मार्जिन में 4.6 फीसद की कमी देखी गई।

इस तिमाही के दौरान कंपनी ने मार्क टु मार्केट कारोबार में विदेशी मुद्रा में 9.4 करोड़ रुपये का नुकसान दिखाया। उसका एकल लाभ 4.8 फीसद कम हो गया और 50.7 करोड़ रुपये ही रहा। आर्थिक मंदी से होटल उद्योग में भी विकास की रफ्तार मंद होने की आशंका है, इसलिए शेयर का भाव गिर गया है। इसे खरीदा जा सकता है।

एचटी मीडिया
सिफारिश : 82 रुपये
मौजूदा भाव : 73 रुपये
लक्ष्य : 99 रुपये
तेजी : 35.6 फीसद
ब्रोकरेज : एंजेल ब्रोकिंग

एचटी मीडिया ने सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान 331 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 17.7 फीसद ज्यादा था। इसमें विज्ञापन से होने वाली कमाई का बड़ा योगदान रहा।

लेकिन कच्चे माल और बिक्री बढ़ाने के लिए प्रचार में इजाफे की वजह से ईबीआईटीडीए मार्जिन में 6.29 फीसद की कमी देखी गई। कंपनी की अर्निंग में भी 49.9 फीसद की कमी देखी गई। कंपनी के अर्निंग सीएजीआर पर मंदी का बोझ पड़ने की आशंका है। इसे खरीदा जा सकता है और लक्ष्य कीमत 99 रुपये है।

अल्ट्राटेक सीमेंट
सिफारिश : 365 रुपये
मौजूदा बाजार भाव : 325 रुपये
लक्ष्य : 470 रुपये
तेजी : 44.6 फीसद
ब्रोकरेज : रेलिगेयर हिचेंस, हैरिसन ऐंड कंपनी

अल्ट्राटेक सीमेंट की कुल बिक्री में पिछली तिमाही के दौरान 19.6 फीसद का इजाफा हुआ और यह आंकड़ा 1,396.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मूल्यवृद्धि पर प्रतिबंध खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ने का ऐलान होने से सीमेंट और दूसरे उत्पादों की औसत बिक्री में भी तेजी आई।

लेकिन ताड़ीपत्री संयंत्र में उत्पादन कम होने की वजह से सीमेंट की खेपों में केवल 3 फीसद का ही इजाफा हुआ। ईंधन, कच्चा माल महंगा होने की वजह से शुद्ध मुनाफे में भी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी की बिक्री में चालू वित्त वर्ष के दौरान 9.5 फीसद और अगले वर्ष में 1.9 फीसद इजाफा होने की संभावना है। शेयर खरीदे जा सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया
सिफारिश : 270 रुपये
मौजूदा भाव : 227.85 रुपये
लक्ष्य : 365 रुपये
तेजी : 60.2 फीसद
ब्रोकरेज : शेयरखान

बैंक ऑफ इंडिया के शुद्ध मुनाफे में पिछली तिमाही के दौरान 79.9 फीसद का इजाफा हुआ और आंकड़ा 762.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ब्याज के जरिये शुद्ध आय में 38.8 फीसद का जबरदस्त इजाफा हुआ और यह आंकड़ा 1,363.1 करोड़ रुपये रहा।

वसूली और विदेशी मुद्रा से होने वाली आय में वृद्धि से गैर ब्याज आय में भी 23 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लागत और कमाई का अनुपात भी 39.6 फीसद से बढ़कर 44.6 फीसद हो गया। सकल गैर निष्पादित संपत्तियों में 0.3 फीसद की कमी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - October 26, 2008 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement