facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्ट

शहरी सहकारी बैंकों के लिए पीसीए का प्रारूप जारी, 1 अप्रैल 2025 से होगा प्रभावी

Advertisement

नया प्रारूप उन यूसीबी पर लागू होगा, जिनमें जमा 100 करोड़ रुपये से ऊपर है। शहरी सहकारी बैंकों को 4 वर्गों में बांटा गया है।

Last Updated- July 26, 2024 | 11:49 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने कमजोर शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) में समय से सुधार के कदम उठाने के लिए त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) का प्रारूप जारी किया है। यूसीबी के लिए पीसीए ढांचा मौजूदा पर्यवेक्षी कार्रवाई ढांचे (एसएएफ) की जगह लेगा और यह 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।

नया प्रारूप उन यूसीबी पर लागू होगा, जिनमें जमा 100 करोड़ रुपये से ऊपर है। शहरी सहकारी बैंकों को 4 वर्गों में बांटा गया है। टियर-1 में ऐसे यूसीबी हैं, जिनमें 100 करोड़ रुपये तक जमा है। टियर-2 में 100 करोड़ रुपये से उपर और 1,000 करोड़ रुपये तक जमा वाले बैंक शामिल हैं। वहीं टियर-3 में 1,000 करोड़ रुपये से ऊपर और 10,000 करोड़ से नीचे और टियर-4 में 10,000 करोड़ रुपये से ऊपर जमा वाले बैंक शामिल हैं।

संशोधित प्रारूप से बड़े यूसीबी पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक ने कहा कि इनके पर्यवेक्षी संसाधनों के अधिकतम उपयोग करके इनकी कड़ी निगरानी की जरूरत है। टियर-1 यूसीबी को अभी पीसीए प्रारूप से बाहर रखा गया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि मौजूदा पर्यवेक्षी ढांचे के तहत इनकी बढ़ी निगरानी जारी रह सकती है।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement