facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

PAN Card Update: आधार का उपयोग करके अपना पैन कार्ड का पता कैसे बदलें? जानें इसका ऑनलाइन प्रोसेस

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 4:28 PM IST
Pan Card, Aadhar Card Link- पैन-आधार लिंक

परमानेंट अकॉउंट नंबर (PAN) एक दस अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर होता है। इसका उपयोग आयकर भरने से लेकर पहचान के प्रमाण के रूप में भी किया जाता है।

इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा किसी भी ‘व्यक्ति’ को जारी किया जाता है। इसलिए पैन कार्ड को हमेशा अपडेटेड रखना बहुत जरुरी हो जाता है। आधार का उपयोग करके अपना पैन कार्ड पता कैसे बदलें? आइयें जानते हैं;

सबसे पहले : यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विस के पोर्टल पर जाना होगा

अगर आपको अपने पैन में एड्रेस बदलना या अपडेट करना है, तो यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विस लिमिटेड (UTI Infrastructure Technology and Service Ltd.) के पोर्टल पर जाना होगा।

उसके बाद, आपको अपने पैन नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी आवश्यक जानकारी डालनी होगी।

आधार की मदद से एड्रेस अपडेट करने के लिए व्यक्ति को ‘आधार बेस ई-केवाईसी एड्रेस अपडेट’ (Aadhaar Base e-KYC Address Update) दिखाने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको वेबसाइट पर दिया गया कैप्चा (captcha) डालना होगा और नियमों और शर्तों पर सहमत होना वाले ऑप्शन पर टिक करने होगा। फिर, सबमिट पर क्लिक करें।

यह सब करने के बाद आपको आपके आधार से जुड़े ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और ‘सबमिट’ पर क्लिक करना होगा।

इस पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद, आधार कार्ड के विवरण के अनुसार आवासीय पता अपडेट किया जाएगा। साथ ही रेजिस्ट्रेड कांटेक्ट डिटेल्स पर उसी के बारे में एक ईमेल और टेक्स्ट भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े : मार्च तक पैन को आधार से नहीं कराया लिंक तो बेकार हो जाएगा आपका पैन कार्ड !

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement