facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकताInstamart-HPCL की साझेदारी, अब ऑन-डिमांड मिलेगी 10 किलो HP Navya LPG सिलिंडर की डिलिवरीAI से खुलेंगे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर, ग्राहकों को बदलाव में मदद करने की बेहतर स्थिति में हैं: प्रेमजीCCI के समझौता ढांचे को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोपIPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

एमएफ ने नई सूचीबद्ध फर्मों में झोंके 34 अरब रुपये

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:07 PM IST

म्युचुअल फंडों ने दिसंबर में नई सूचीबद्ध फर्मों के शेयरों में 33.8 अरब रुपये का निवेश किया और अहम निवेश मेडप्लस हेल्थ (13 अरब रुपये), सीएमएस इन्फो सिस्टम्स (3 अरब रुपये), मेट्रो ब्रांड्स (3 अरब रुपये), टैगा इंडस्ट्रीज (2.8 अरब रुपये) और रेटगेन ट्रैवल (2.5 अरब रुपये) में किए गए। एडलवाइस ऑल्टरनेटिव रिसर्च की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
मौजूदा निवेश की बात करें तो म्युचुअल फंडों ने आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में निवेश बढ़ाया। जबकि एचसीएल टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिकक्स और आरबीएल बैंक में निवेश घटाया।
मिडकैप फर्मों में खरीदारी की बात करें तो फंडों ने इप्का लैब्स (6.85 अरब रुपये), इंडियन लैब्स (4.9 अरब रुपये) और आरईसी (2.4 अरब रुपये) में निवेश किया। जबकि वोडाफोन आइडिया (2.9 अरब रुपये), परसिस्टेंट सिस्टम्स (2.5 अरब रुपये), इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (2.1 अरब रुपये) और लेटेंट व्यू (1.6 अरब रुपये) से निकासी की। स्मॉलकैप फर्मों की बात करें तो फंडोंं ने गो फैशन (3.3 अरब रुपये), डेटा पैटन्र्स (2.1 अरब रुपये), कल्पतरू पावर (2 अरब रुपये) और पीवीआर (1.8 अरब रुपये) में निवेश किया। उधर, आरबीएल बैंक (5.2 अरब रुपये), इक्विटास होल्डिंग्स (0.6 अरब रुपये), जेएम फाइनैंशियल (0.5 अरब रुपये) और शोभा (0.4 अरब रुपये) की निकासी हुई।
 

Advertisement
First Published - January 13, 2022 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement