facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Today: बाजार खुलेगा गिरावट के साथ? GIFT Nifty लाल निशान में, Iran-US तनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंताStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशन

IL&FS ने 56,943 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया, 93 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 11:24 PM IST
IL&FS

इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनैंशियल सर्विसेज (IL&FS) सितंबर 2022 तक 56,943 करोड़ रुपये का ऋण समाधान कर चुकी है। वर्ष 2018 में संकट में फंसी बुनियादी ढांचा क्षेत्र की ऋणदाता ने एक हलफनामे में राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील न्यायाधिकरण (NCLT) को यह जानकारी दी।

मार्च 2022 तक 55,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया

बताई गई यह राशि उस कुल अनुमानित ऋण का लगभग 93 फीसदी हिस्सा है, जिसके बारे में फर्म ने कहा है कि वह इतना कर्ज चुका देगी। IL&FS को अक्टूबर 2018 तक 99,355 करोड़ रुपये की बकाया राशि में से 61,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। पिछले हलफनामे में फर्म ने कहा था कि उसने मार्च 2022 तक 55,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है।

परिसंपत्ति मुद्रीकरण, इनविट इकाइयों और नकदी शेष के जरिये कर्ज चुकाया

नए हलफनामे के अनुसार 30 सितंबर तक अनुमानित रूप से 56,943 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया जा चुका है और 1,331 करोड़ रुपये का कर्ज ‘हरित’ इकाइयों द्वारा चुकाया जा रहा है। फर्म ने परिसंपत्ति मुद्रीकरण, इनविट इकाइयों और नकदी शेष के जरिये 43,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाया है।

यह भी पढ़े: इस्पात मंत्रालय PLI योजना के तहत चुनी गई कंपनियों के साथ जल्द करेगा करार

फर्म ने अपने तहत इकाइयों की संख्या 302 से घटाकर 101 कर दी है। घरेलू इकाइयों की संख्या घटाकर 88 कर दी गई है, जो पहले 169 थी। सितंबर 2022 में IL&FS के पास 19,699 करोड़ रुपये का नकदी शेष था क्योंकि यह समाधान कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें कर्ज वसूली में तेजी लाना और इसके द्वारा किया गया निवेश शामिल है।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement