facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी आदेश पर Google ने Telegram ऐप को प्ले स्टोर से हटाया, Apple भी उठा सकती है ऐसा कदमGold ETF में निवेश पर AMCs की रोक, अब क्या करें निवेशक– खरीदें, बेचें या होल्ड करें?SGB में मिला मल्टीबैगर रिटर्न, 219% से ज्यादा बढ़ी वेल्थ; ₹1 लाख के बने ₹3.19 लाखSuzlon Energy फिर पकड़ेगा रफ्तार! नए रोडमैप पर ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग के साथ दिए अगले टारगेटHome Loan Insurance: 70% खरीदार 45 साल से कम उम्र के, होम लोन इंश्योरेंस को लेकर क्यों बढ़ी दीवानगी?Golden Crossover: गोल्डन क्रॉसओवर के बाद रडार पर आए ये 3 शेयर, विश्लेषकों को 13% तक तेजी की उम्मीदमई में पैसिव इक्विटी फंड्स में निवेश तीन महीने के लो पर, बाजार की हलचल का दिखा असरFIIs ने लगातार 8 तिमाहियों तक इन 11 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, क्या है वजह?अब घर बैठे खरीद सकेंगे Apple-Tesla के शेयर! Zerodha-Groww ने दी बड़ी खुशखबरीVedanta Demerger: वेदांत डीमर्जर का दूसरा दिन, कुछ शेयरों में हाहाकार तो कुछ में जबरदस्त खरीदारी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का लाभ बढ़ा

Advertisement

भारत के तीसरे सबसे बड़े जीवन बीमाकर्ता की इस तिमाही में शुद्ध प्रीमियम आय सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 16,369.17 करोड़ रुपये हो गई थी।

Last Updated- April 15, 2025 | 11:14 PM IST

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 25 की जनवरी से मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही) में दो गुना से अधिक बढ़कर 386.29 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले की अवधि में 173.8 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी को शुद्ध प्रीमियम आय की बेहतर वृद्धि से भी मदद मिली थी। 

भारत के तीसरे सबसे बड़े जीवन बीमाकर्ता की इस तिमाही में शुद्ध प्रीमियम आय सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 16,369.17 करोड़ रुपये हो गई थी। हालांकि बीमाकर्ता का वार्षिक प्रीमियम समतुल्य (एपीई) पिछले वर्ष की तुलना में मामूली रूप से 3.12 प्रतिशत घटकर 3,502 करोड़ रुपये हो गया था। वित्त वर्ष 25 में कुल एपीई सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 10,407 करोड़ रुपये हो गया। इस वित्त वर्ष में खुदरा प्रोटेक्शन कारोबार का एपीई सालाना आधार पर 25.1 प्रतिशत बढ़कर 598 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी अनूप बागची ने बताया, ‘हमें यह जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि पहली बार एपीई 10,000 करोड़ रुपये के पार हो गया है। यह हमारे कारोबार की यात्रा में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हमने 31 मार्च, 2025 तक 9 करोड़ लोगों से अधिक को लोगों को जीवन बीमा मुहैया करवाया। हमारा वित्त वर्ष 25 में खुदरा भारांश प्राप्ति प्रीमियम (आरडब्ल्यूआरपी) में 15.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - April 15, 2025 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement