facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

बीमा छतरी पर विदेशी रंग

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:02 AM IST

वाम दलों के विरोध की वजह से अरसे से अटके बीमा विधेयक को सरकार ने मंजूरी दे दी है।


जिसके तहत बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का प्रावधान है। हालांकि यह प्रावधान सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों पर लागू नहीं होगा, बल्कि इसके दायरे में केवल निजी बीमा कंपनियां ही आएंगी। अब इस विधेयक को दिसंबर में संसद में पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंत्रिसमूह की सिफारिशों के आधार पर बीमा अधिनियम 1938, साधारण बीमा कारोबार अधिनियम 1972 और बीमा नियामक एवं विकास अधिनियम 1999 में संशोधन के लिए बीमा (संशोधन) विधेयक 2008 को राज्यसभा में पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एलआईसी की चुकता पूंजी बढ़ेगी: सरकारी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम की चुकता पूंजी मौजूदा 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये करने और इसे निजी बीमा कंपनियों के बराबर लाने संबधी एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा।

यूरोपीय संघ के साथ विमानन समझौता: सरकार ने यूरोपीय संघ के सदस्य राष्ट्रों के साथ 26 द्विपक्षीय वायु सेवा समझौतों को कानूनी आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने के लिए एक समझौते को मंजूरी दी है।

कैबिनेट के अन्य फैसले

यूको बैंक के पूंजी पुनर्गठन को मिली मंजूरी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार संशोधन विधेयक को मंजूरी
बंद उर्वरक इकाइयों को शुरू करने के लिए सचिव स्तरीय समिति का होगा गठन
नौवहन समझौते में बदलाव को मंजूरी
पीईएसबी के अध्यक्ष और सदस्यों की सेवा शर्तों में बदलाव

Advertisement
First Published - October 31, 2008 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement