facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

बीमा मध्यस्थों के कमीशन के नए दिशानिर्देशों को केंद्र की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 7:59 PM IST
Insurance policy

मध्यस्थों को भुगतान किए जाने वाले कमीशन को लेकर बीमा नियामक के नए नियमों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे बीमा कंपनियों को कमीशन की राशि के बारे में फैसला करने को लेकर ज्यादा स्वायत्तता मिल गई है।

आगामी 1 अप्रैल से कमीशन पर सेगमेंट संबंधी सीमा खत्म हो जाएगी और व्यक्तिगत एजेंटों, कॉरपोरेट एजेंटों आदि मध्यस्थों को भुगतान किया जाने वाला शुल्क बीमा नियामक द्वारा तय किए गए प्रबंधन के व्यय (EoM) की सीमा के आधार पर होगा।

केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट अधिसूचना के मुताबिक स्वास्थ्य बीमा सहित जीवन बीमा उत्पादों के तहत भुगतान किए जाने वाले कमीशन की कुल राशि ईओएम की सीमा से ज्यादा नहीं हो सकती है, जिसका निर्धारण समय समय पर संशोधित भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (जीवन बीमा कारोबार करने वाले बीमाकर्ताओं के प्रबंधन के व्यय) विनियम, 2023 के तहत होता है।

इसी तरह से जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की जनरल इंश्योरेंस पॉलिसियों और एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर भुगतान किए जाने वाले कमीशन की कुल राशि समय-समय पर संशोधित भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (सामान्य या स्वास्थ्य बीमा व्यवसाय करने वाले बीमाकर्ताओं के प्रबंधन के व्यय) विनियम, 2023 द्वारा तय ईओएम से ज्यादा नहीं होगी।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement