facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

बैंकों और NBFC ने कम बेचे कर्ज, चौथी तिमाही में सिक्योरिटाइजेशन 50,000 करोड़ रुपये के पार

Advertisement

पिछले साल के मुकाबले मामूली बढ़त, लेकिन पिछली दो तिमाहियों से कम; नकदी की स्थिति सुधरने और माइक्रोफाइनैंस कर्ज में गिरावट को वजह मान रहे जानकार

Last Updated- April 08, 2025 | 10:36 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा सिक्योरिटाइजेशन के जरिये निवेशकों को ऋणों की बिक्री की जाती है। इस तरीके से ऋण बिक्री ने मार्च 2025 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 50,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 48,000 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक तिमाही आधार पर ऋणों की बिक्री की मात्रा में काफी कमी आई है जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी और तीसरी तिमाही यानी दोनों तिमाहियों में करीब 69,000 करोड़ रुपये थी।

विश्लेषकों और बैंकरों का कहना है कि तिमाही आधार पर यह कमी नकदी की स्थितियों में आंशिक सुधार को दर्शाता है और निजी बैंक सहित कुछ खिलाड़ी, जिन्होंने दूसरी और तीसरी तिमाही में अधिक मात्रा में ऋणों की बिक्री की थी, वे भी अंतिम तिमाही में कम सक्रिय थे।

इस तरीके से ऋणों की बिक्री में समान परिसंपत्तियों जैसे कि गिरवी, वाहन ऋण या क्रेडिट कार्ड ऋण को एक साथ पूल कर फिर उन्हें पास थ्रू सर्टिफिकेट (पीटीसी) के जरिये प्रतिभूतियों में दोबारा पैकेजिंग किया जाता है। इन ऋणों को सीधे भी बेचा जाता है। कर्जदाता विशेषतौर पर बैंक प्राथमिकता क्षेत्र को ऋण देने के नियमों को पूरा करने के लिए ऋणों के पूल को खरीदते हैं।

आईसीआर के आंकड़े से अंदाजा मिलता है कि प्रतिभूतिकरण से ऋणों की बिक्री की मात्रा वित्त वर्ष 2025 में 2.35 लाख करोड़ रुपये थी जो वित्त वर्ष 2024 के 1.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इक्रा में स्ट्रक्चर्ड फाइनैंस रेटिंग के ग्रुप को-हेड सचिन जोगलेकर ने कहा कि माइक्रोफाइनैस सेक्टर की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों व अन्य असुरक्षित संपत्ति वर्गों में चौथी तिमाही में कम ऋण दिया गया। निजी क्षेत्र के बैंकों ने प्रतिभूतिकरण के माध्यम से अपने ऋण पोर्टफोलियो की बिक्री जारी रखी, जिससे क्रेडिट टु डिपॉजिट रेशियो कम हो सके।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement