facebookmetapixel
Advertisement
New rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंताIOC शेयर रखने वालों के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कीMSME, स्किल डेवलपमेंट और विदेशी निवेश पर फोकस, यूपी को बड़ा निवेश हब बनाने में जुटी सरकार: नितिन अग्रवालPFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानी

लघु वित्त बैंक सूचीबद्धता अवधि में चाहें बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:54 PM IST

लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) ने कुछ वित्तीय मानक पूरे करने के बाद अपनी सूचीबद्धता के लिए समयावधि मौजूदा 6 साल से बढ़ाकर 8 साल करने की मांग की है। इन बैंकों ने अपने आग्रह के समर्थन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंतरिक कार्यसमूह की ‘स्वीकृत सिफारिशों 31 और 27’ का हवाला दिया है। आरबीआई ने पिछले साल 25 नवंबर को कहा था कि उसने आंतरिक कार्यसमूह की 33 सिफरिशों में से 21 स्वीकार कर ली हैं।
अगर केंद्रीय बैंक तत्काल सिफारिश 31 और 27 के लिए परिपत्र जारी कर दे तो जन स्मॉल फाइनैंस बैक, उत्कर्ष एसएफबी, फिनकेयर एसएफबी और ईएसएएफ एसएफबी जैसी आरंभिक पूंजी जुटाने जा रही कंपनियों को फायदा होगा। वजह यह है कि आरबीआई ने यह भी कहा है, ‘इस अवधि में सभी भागीदारों पर ये फैसले लागू होंगे।’
एसएफबी के सूत्रों का कहना है कि परिपत्र के बिना उन्हें नहीं पता कि वे इस पर क्या करें।
आंतरिक कार्यदल की सिफारिश 31 (निजी बैंकों के स्वामित्व एवं कॉरपोरेट ढांचे पर बाह्य दिशानिर्देश) में कहा गया है, ‘जब एक नया लाइसेंस दिशानिर्देश जारी किया जाता है और अगर नए नियम ज्यादा उदार हैं तो इनका लाभ मौजूदा बैंकों को तत्काल दिया जाना चाहिए। अगर नए नियम ज्यादा कड़े हैं तो पुराने बैंकों को नए कड़े नियमनों का भी पालन करना चाहिए। लेकिन बदलाव का रास्ता प्रभावित बैंकों के साथ विचार-विमर्श कर तय किया जा सकता है ताकि बिना किसी अड़चन के नए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।’     
सिफारिश 27 (भिवष्य में स्थापित होने वाले एसएफबी) में कहा गया है, ‘ऐसे बैंकों को यूनिर्वसल बैंकों के लिए निर्धारित प्रवेश पूंजी आवश्यकता के समान नेटवर्थ पर पहुंचने की तारीख के छह महीने के भीतर या परिचालन शुरू करने की तारीख के 10 साल बाद (इनमें से जो भी पहले हो) सूचीबद्ध होना चाहिए।’
आरबीआई ने सिफारिश 27 को स्वीकार करते हुए एक संशोधन किया था, ‘ऐसे बैंकों को परिचालन शुरू होने की तारीख से 8 साल के भीतर सूचीबद्ध होना चाहिए।’ इन बैंकों की अनिवार्य सूचीबद्धता के लिए आठ साल की सीमा पर आरबीआई ने तर्क दिया, ‘यह सूचीबद्धता की अहमियत को मद्देनजर रखते हुए और इन बैंकों को स्थिरता, परिचालन सुदृढ़ता और निवेशकों का भरोसा हासिल करने के लिए पर्याप्त समय मुहैया कराने के लिए तय की गई है।’ एसएफबी इस वजह से असहज हैं क्योंकि मौजूदा एसएफबी को 2016 में नोटबंदी के प्रभावों और इसके बाद महामारी की मार झेलनी पड़ी है।

Advertisement
First Published - March 6, 2022 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement