facebookmetapixel
Advertisement
ICICI Bank Share Price: ₹1,452 के ICICI Bank शेयर पर ₹1,850 का टारगेट, 4 ब्रोकरेज बोले 27% तक मिलेगा रिटर्नStock Market Crash: 700 अंक टूटा सेंसेक्स! शेयर बाजार में मची हलचल, जानिए आज गिरावट की 4 सबसे बड़ी वजहेंUS-Iran तनाव के चलते रुपया फिर हुआ कमजोर, विदेशी निवेशक क्यों निकाल रहे पैसाGulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ जुटाने के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत अन्य डीटेल्सHDFC Bank: शेयर 5% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई, 57% तक अपसाइड का दावाFIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तेंReliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगे

वेतन समझौते पर रिजर्व बैंक यूनियन का प्रदर्शन टला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:30 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियनों ने अपने व्यापक प्रदर्शन की योजना टाल दी है। केंद्रीय बैंक ने आश्वासन किया है कि वेतन पुनरीक्षण पर बातचीत अंतिम दौर में है, उसके बाद यूनियनों ने यह फैसला किया है।
रिजर्व बैंक के चीफ जनरल मैनेजर (मानव संसाधन के प्रभारी) को लिखे पत्र में रिजर्व बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने कहा कि आश्वासन को देखते हुए उसने अपनी इकाइयों को प्रदर्शन टालने की सलाह दी है और यह उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करेगा और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करेगा।
रिजर्व बैंक के  अधिकारियों ने 15 नवंबर को यूनियन के नेताओं से मुलाकात की और उनसे कहा कि वे अपना प्रदर्शन वापस लें और वेतन पर वार्ता के जल्द समाधान में सहयोग करें। इसके पहले रिजर्व बैंक की यूनियनों ने नवंबर, 2017 से लंबित वेतन वृद्धि की मांग लंबित रहने के कारण प्रदर्शन तेज करने का फैसला किया था।
बिजनेस स्टैंडर्ड से सूत्रों  ने कहा कि वेतन समझौता करीब करीब तैयार है और यूनियन को विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है।

Advertisement
First Published - November 16, 2021 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement