facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

पीएम करेंगे रिजर्व बैंक के रिटेल डायरेक्ट व लोकपाल की शुरुआत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:36 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों, भारतीय रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना की शुरुआत करेंगे। माना जा रहा है कि इससे परिवारों के निवेश में बदलाव और उनकी बचत को लेकर कुछ गलत होने पर शिकायत करने के मामले में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। सरकार के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाना है।
रिजर्व बैंक की रिटेल डायरेक्ट और एकीकृत लोकपाल योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से करेंगे, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित रहेंगी। रिटेल डायरेक्ट पेश किए जाने के बाद आम आदमी सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक)  में सीधे हिस्सा ले सकेगा, जो पेशक श की सबसे सुरक्षित संपत्ति श्रेणी मानी जाती है।
यह विचार सबसे पहले रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2021 में मौद्रिक नीति के दौरान पेश किया था। फरवरी की नीति में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस पहल को बड़े ढांचागत बदलाव  की पहल के रूप में वर्णित किया था और इससे विशेषज्ञ भी सहमत थे। दरअसल अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत दुनिया का तीसरा देश होगा, जहां खुदरा हिस्सेदार सरकार के बॉन्ड बाजार में सीधे पहुंच सकेंगे।
निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के हवाले से ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाते आसानी से खोल सकते हैं और उन प्रतिभूतियों का रख-रखाव कर सकते हैं। यह सेवा निशुल्क होगी।

Advertisement
First Published - November 11, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement