facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

कंपनी के आधार पर हो फिनटेक का नियमन : रवि शंकर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:41 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा है कि फिनटेक कंपनियों पर रिजर्व बैंक का नियमन गतिविधि के आधार से अधिक इकाई के आधार होना चाहिए। 
गूगल और एमेजॉन की ओर से जमा उत्पादों की सुविधा देने के क्षेत्र में उतरने की घोषणा के बाद पहली बार रिजर्व बैंक के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने बड़ी तकनीकी कंपनियों पर नियमन को लेकर बयान जारी किया है। जमा क्षेत्र पर बैकिंग नियामक की विशेष नजर होती है।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि क्यों फिनटेक को जमा के क्षेत्र में उतरने की अनुमति नहीं है और वे केवल भुगतान सेवा प्रदाता हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई फिनटेक कंपनी ऋण और जमा उत्पादों जैसी तरलता सेवाएं मुहैया कराती है तो उनका विनियमन अन्य तरलता सेवा प्रदाताओं जैसे कि बैंक की तर्ज पर कठोर होना चाहिए।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021 में रवि शंकर के मुख्य भाषण में कई बार बड़ी तकनीकी कंपनियों और उनके नियमन के बारे में उल्लेख किया गया। 
उन्होंने कहा कि चूंकि फिनटेक समूचे बैंकिंग परितंत्र में बदलाव ला रही है लिहाजा नियमन भी उसी के अनुरूप बनाना होगा। फिनटेक कंपनियों के काम में व्यापक विविधता को देखते हुए नियामकीय दायरे को विस्तारित करने की अत्यंत आवश्यकता है। 
डिप्टी गवर्नर ने कहा, ‘नियमन के दृष्टिकोण में भी विनियमित किए जाने वाले संस्था के प्रकार को शामिल करने की जरूरत है। एक ओर जहां अधिकांश मामलों में समान तरह की गतिविधियों में एक जैसे नियमन को लागू करना चाहिए वहीं जब बड़ी तकनीकी कंपनियों द्वारा किए जाने वाले वित्तीय गतिविधि के नियमन की बात आती है तो हो सकता है कि इकाई आधारित नियमन के मुकाबले गतिविधि आधारित नियमन कम प्रभावी हो।’
ऐसे समय पर जब साइबर सुरक्षा जोखिमों ने सभी के लिए वित्तीय जोखिमों को बढ़ा दिया है तब बड़े आकार की वित्तीय बाजार बुनियादी ढांचा इकाइयों या बड़ी तकनीकी कंपनियों के साथ व्यवहार करते समय प्रणालीगत जोखिम, परिचालन जोखिम और प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाले जोखिम सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं। इस क्षेत्र में बड़ी तकनीकी कंपनियों के कदम रखने से वित्तीय और गैर-वित्तीय कंपनियों के बीच का अंतर तेजी से धुंधला होता जा रहा है और अब इनके बीच कोई सीमा नहीं रह गई है।
डिप्टी गवर्नर ने कहा, ‘नियमन को बदलाव की प्रक्रिया को धीमा करने के तौर पर परिभाषित किया जा सकता है ताकि किसी प्रणाली को उसे अपनाने और नए स्वरूप में सामने आने का वक्त मिल जाए।’  
 

Advertisement
First Published - September 28, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement