facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

बैंकों में हर तीसरा खाता महिला का, मगर कुल जमा धन का सिर्फ पांचवां हिस्सा उनके नाम: NSO डेटा

Advertisement

शहरी इलाकों में यह भेदभाव ज्यादा है। महानगरों में जमा कुल धन में महिलाओं के नाम सिर्फ16.5 प्रतिशत (1.9 लाख करोड़ रुपये) है।

Last Updated- August 16, 2024 | 11:52 PM IST
BFSI Summit: Bankers want privatization of public sector banks

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की नई रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों में जमा कुल धन का सिर्फ पांचवां हिस्सा महिला खाताधारकों के खाते में है। हालांकि बैंकों में हर तीसरा खाता महिला के नाम से है। इससे देश में महिलाओं और पुरुषों के बीच मौजूद वित्तीय असमानता का पता चलता है।

आंकड़ों से पता चलता है कि कुल 2.52 अरब व्यक्तिगत खातों में से मार्च 2023 तक महिलाओं के नाम से कुल 36.4 प्रतिशत (91.77 करोड़) खाते थे। इन खातों में हिंदू अविभाजित परिवारों, निवासी व्यक्तियों, किसानों, कारोबारियों, पेशेवरों, स्वरोजगारकरने वालों, वेतन पर काम करने वालों के साथ अन्य शामिल हैं।

वहीं अगर इन खातों में जमा कुल धन की स्थिति देखें तो इन खातों में जमा 187 लाख करोड़ रुपये में महिलाओं के नाम 20.8 प्रतिशत (39 लाख करोड़ रुपये) जमा था।

शहरी इलाकों में यह भेदभाव ज्यादा है। महानगरों में जमा कुल धन में महिलाओं के नाम सिर्फ16.5 प्रतिशत (1.9 लाख करोड़ रुपये) है। वहीं ग्रामीण इलाकों में जमा कुल धन में 30 प्रतिशत (5.91 लाख करोड़ रुपये) महिलाओं के नाम से जमा है। कस्बाई इलाकों में जनधन खाते खुलने की वजह से संभवतः ऐसा हुआ है।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement