facebookmetapixel
Advertisement
युवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलावMaruti Suzuki: रिकॉर्ड बिक्री से राजस्व चमका, लेकिन मार्जिन पर बढ़ती लागत का दबावEditorial: तेल, महंगाई और वैश्विक संकट के बीच ब्याज दरों पर विराम के आसार

डी ऐंड बी ने बीओआई को चुना सर्वश्रेष्ठ बैंक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:41 AM IST

वैश्विक स्तर पर कारोबार जगत की जानकारी मुहैया करने वाली डन एंड ब्राडस्ट्रीट (डी एंड बी) ने बैकिंग अवार्ड 2009 की घोषणा की।
कारोबारी साल 2008 के काम काज के आधार पर ओवर ऑल बेस्ट बैंक का खिताब बैंक ऑफ इंडिया को दिया गया। डी एंड बी के भारत में अध्यक्ष एंव सीईओ मनोज वैश्य ने बताया कि इसमें भारत के श्रेष्ठ 10 बैंकों को उनके काम काज के आधार पर चयन करने के लिए देश में काम कर रहे कुल 77 बैंकों को सर्वे में शामिल किया था।
इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंक, निजी क्षेत्र के 22 बैंक और विदेशी श्रेणी के 28 बैंकों को शामिल किया गया था। सर्वे में सहकारी बैंक और क्षेत्रीय बैंक को शामिल नहीं किया गया है। 

बैंक ऑफ बड़ोदा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम डी माल्या ने कहा कि वर्तमान समय भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के लिए काफी चुनौती भरा हुआ है, लेकिन इसी के बीच से रास्ता भी निकालना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था इस समय धीमी हुई है लेकिन मंदी की गिरफ्त में नहीं है। 

भारत के श्रेष्ठ दस बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया को ओवर ऑल बेस्ट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया को ही बेस्ट पब्लिक सेक्टर बैंक, एक्सिस बैंक को बेस्ट प्राइवेट सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा को ग्लोबल बिजनेस डेवेलपमेंट बैंक (सार्वजनिक क्षेत्र), आईसीआईसीआई को ग्लोबल बिजनेस डेवलपमेंट (निजी क्षेत्र), स्टेट बैंक को रुरल रिच और एसएमई फाइनैसिंग (सार्वजनिक क्षेत्र) से सम्मानित किया गया।

Advertisement
First Published - February 19, 2009 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement