facebookmetapixel
IPO Alert: PhysicsWallah जल्द लाएगा ₹3,820 करोड़ का आईपीओ, SEBI के पास दाखिल हुआ DRHPShare Market: जीएसटी राहत और चीन से गर्मजोशी ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीदेंWeather Update: बिहार-यूपी में बाढ़ का कहर जारी, दिल्ली को मिली थोड़ी राहत; जानें कैसा रहेगा आज मौसमपांच साल में 479% का रिटर्न देने वाली नवरत्न कंपनी ने 10.50% डिविडेंड देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्सStock Split: 1 शेयर बंट जाएगा 10 टुकड़ों में! इस स्मॉलकैप कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, रिकॉर्ड डेट जल्दसीतारमण ने सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों को लिखा पत्र, कहा: GST 2.0 से ग्राहकों और व्यापारियों को मिलेगा बड़ा फायदाAdani Group की यह कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, अब पांच हिस्सों में बंट जाएगा शेयर; चेक करें डिटेलCorporate Actions Next Week: मार्केट में निवेशकों के लिए बोनस, डिविडेंड और स्प्लिट से मुनाफे का सुनहरा मौकाEV और बैटरी सेक्टर में बड़ा दांव, Hinduja ग्रुप लगाएगा ₹7,500 करोड़; मिलेगी 1,000 नौकरियांGST 2.0 लागू होने से पहले Mahindra, Renault व TATA ने गाड़ियों के दाम घटाए, जानें SUV और कारें कितनी सस्ती हुई

Jharkhand Assembly Election 2024: JMM और BJP की जोरदार टक्कर, 10 सीटें जो बना सकती हैं किंगमेकर

झारखंड की 81 सीटों के नतीजे शनिवार, 23 नवंबर को घोषित होंगे। इन सीटों में सबसे चर्चित सीट बरहेट है, जो इस बार पूरे देश में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Last Updated- November 23, 2024 | 9:16 AM IST
soren_marandi
Jharkhand Assembly Election Results 2024

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। सभी 81 सीटों के लिए चुनाव हो चुके हैं, और मतगणना जारी है। आज यह तय होगा कि बीजेपी नेतृत्व वाला एनडीए या झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा।

पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई, और 9 बजे तक रुझान और नतीजे आने की उम्मीद है। इस बार राज्य में रिकॉर्ड 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2000 में झारखंड के गठन के बाद सबसे ज्यादा है।

चुनाव में कुल 1,211 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें धनवार से बीजेपी के बाबूलाल मरांडी और नाला से जेएमएम के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं।

एग्जिट पोल में अलग-अलग संभावनाएं जताई गई हैं। कुछ पोल्स में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है, जबकि कुछ ने जेएमएम गठबंधन की वापसी का दावा किया है।

राज्य की कुछ प्रमुख सीटों पर नजरें टिकी हुई हैं, जो कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगी।

झारखंड चुनाव में 10 अहम सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं। इनमें सबसे प्रमुख सीट बरहेट है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (जेएमएम) बीजेपी के गमालियन हेम्ब्रम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने 2019 में इस सीट पर बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की थी, और उनकी जीत उनके राजनीतिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त, JMM पीछे

आइए, जानते हैं झारखंड की कौन सी हैं वो 10 अहम सीटें-

Barhait

झारखंड की 81 सीटों के नतीजे शनिवार, 23 नवंबर को घोषित होंगे। इन सीटों में सबसे चर्चित सीट बरहेट है, जो इस बार पूरे देश में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बरहेट वही सीट है, जहां से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार हेमंत सोरेन का सामना भारतीय जनता पार्टी के गमालियल हेम्ब्रम से है। बरहेट में इस बार कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Gandey

गांडेय सीट भी अहम है, जहां हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (जेएमएम) बीजेपी की मुनिया देवी के खिलाफ मैदान में हैं। कल्पना ने 2024 के उपचुनाव में 1,09,827 वोटों के साथ बीजेपी के दिलीप वर्मा को हराया था। यह मुकाबला सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Chandankiyari

चंदनकियारी विधानसभा सीट पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, जहां बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का मुकाबला जेएमएम के उमाकांत राजक से है। उमाकांत पहले एजेएसयू के सदस्य थे, लेकिन अब जेएमएम से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट बोकारो क्षेत्र में बीजेपी और जेएमएम दोनों के प्रभाव के लिए अहम मानी जा रही है।

Dumka

दुमका सीट पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन (जेएमएम) का मुकाबला बीजेपी के सुनील सोरेन से है। बसंत ने 2020 के उपचुनाव में यह सीट बहुत कम अंतर से जीती थी। इस बार उनके प्रदर्शन को सोरेन परिवार के राजनीतिक प्रभाव का पैमाना माना जा रहा है।

Saraikela

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले हैं, और सरायकेला सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस सीट पर बीजेपी के चंपई सोरेन और जेएमएम के गणेश महाली के बीच सीधा मुकाबला है। चंपई सोरेन ने अब तक इस सीट से लगातार छह बार जीत दर्ज की है। अगर वे इस बार भी जीतते हैं, तो यह उनकी सातवीं जीत होगी।

गणेश महाली ने चंपई को पहले भी दो बार चुनौती दी है, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सरायकेला सीट पर जातीय समीकरण बेहद अहम हैं। यहां 70,000 से ज्यादा संथाल वोटर्स और 45,000 महतो वोटर्स हैं। जीत का फैसला मुख्य रूप से संथाल वोटर्स के रुझान पर निर्भर करता है।

चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रत्याशियों ने संथाल वोटर्स को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि संथाल समुदाय का समर्थन किसे मिलता है।

आज के नतीजे तय करेंगे कि सरायकेला सीट पर चंपई सोरेन अपनी जीत की परंपरा को बरकरार रखते हैं या गणेश महाली इस बार इतिहास रचते हैं।

Ranchi

रांची सीट पर बीजेपी का दबदबा है। यहां जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी का मुकाबला बीजेपी के सीपी सिंह से होगा, जो छह बार विधायक रह चुके हैं। 2019 के चुनाव में माजी ने सिंह को कड़ी टक्कर दी थी, और इस बार भी यहां कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

Lohardaga

लोहरदगा सीट, जो अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है, पर कांग्रेस के रमेश्वर उरांव का मुकाबला बीजेपी की निरू शांति भगत से होगा। उरांव ने 2019 में बीजेपी के सुखदेव भगत को हराकर यह सीट जीती थी। इस क्षेत्र में आदिवासी वोट काफी अहम हैं, जिससे यह सीट खास बनती है।

Jamtara

झारखंड के जामताड़ा जिले की दो विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जामताड़ा में कांग्रेस के इरफान अंसारी का मुकाबला जेएमएम की सीता सोरेन से है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। अंसारी के हालिया विवादित बयानों ने इस सीट के मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में नाला सीट पर जेएमएम ने जीत हासिल की थी, जबकि जामताड़ा सीट कांग्रेस के पास गई थी। इस बार जामताड़ा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि नाला सीट पर जेएमएम और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है।

Dhanwar

झारखंड की धनवार विधानसभा सीट से राज्य के पहले मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला जेएमएम के निजामुद्दीन अंसारी से हो रहा है। गिरिडीह जिले में मरांडी की लोकप्रियता इस सीट को बीजेपी और जेएमएम दोनों के लिए अहम बना देती है।

Madhupur

मधुपुर सीट पर जेएमएम के हाफिजुल हसन अंसारी का सामना बीजेपी के गंगा नारायण सिंह से है। सिंह का स्थानीय स्तर पर मजबूत जनाधार है। यहां का नतीजा स्थानीय राजनीति पर निर्भर करेगा, जिससे यह सीट भी खास बन गई है।

जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच मुकाबला तेज हो रहा है। इन सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यही नतीजों का रुख तय कर सकती हैं।

First Published - November 23, 2024 | 9:16 AM IST

संबंधित पोस्ट