facebookmetapixel
Advertisement
MTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Service Voters: सर्विस मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Advertisement

Service Voters: पिछले दस वर्षों में ऐसे मतदान और नामांकन के आंकड़ों में वृद्धि देखी जा रही है।

Last Updated- May 06, 2024 | 10:51 PM IST
ECI

सशस्त्र बलों और ऐसी ही अन्य सर्विस वाले मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। ये मतदाता आमतौर पर अपने घर से दूर होने के कारण और किसी अन्य जगह पर तैनात होने की वजह से नियमित तौर पर अपना मतदान नहीं कर पाते हैं।

अगर वे अपने कार्यस्थल पर सामान्य मतदाता के तौर पर नामांकन नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें प्रॉक्सी अथवा डाक मतपत्र से मतदान करने का विकल्प दिया जाता है और इसके लिए उन्हें पर्याप्त समय भी मिलता है। पिछले दस वर्षों में ऐसे मतदान और नामांकन के आंकड़ों में वृद्धि देखी जा रही है।

साल 2014 के चुनावों की तुलना में साल 2019 के मतदान में यह आंकड़ा 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। सर्विस मतदाताओं के बीच मतदान 2014 के 4 फीसदी बढ़कर साल 2019 में 60 फीसदी हो गया। मतदान उनकी हिस्सेदारी बताता है जो सही मायने में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।

पहले दो चरणों के लिए प्रमुख राज्यों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक पंजीकृत सर्विस मतदाताओं की संख्या करीब 6 लाख है, जो साल 2019 में देखी गई कुल संख्या का एक तिहाई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र बलों, राज्य के सशस्त्र पुलिस बल और भारत सरकार के कर्मचारी को एक सर्विस मतदाता माना जाता है। समय और त्रुटियों को कम करने के लिए पिछले आम चुनावों में निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) शुरू किया था। संवैधानिक निकाय के अनुसार, इससे मतदान प्रतिशत साल 2014 के 4 फीसदी से बढ़कर साल 2019 में 60.14 फीसदी हो गया।

अधिकतर सर्विस मतदाता देश के कुछ राज्यों से ही आते हैं। शीर्ष सात राज्यों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब सर्वाधिक सर्विस मतदाताओं वाले प्रमुख राज्यों में से एक हैं।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement