facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Maharashtra elections: 2 लाख स्याही की बोतलें तैयार, मतदाताओं की उंगलियों पर चढ़ेगा लोकतंत्र का रंग!

मतदाताओं की बायीं तर्जनी पर लगायी जाने वाली अमिट स्याही को हर मतदान केंद्र पर पहुंचाने के लिए आयोग ने राज्य में लगभग 2 लाख 20 हजार 520 स्याही की बोतलों का प्रावधान किया है।

Last Updated- November 07, 2024 | 4:25 PM IST
voting_election

Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। राजनीतिक दल और उम्मीदवार मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। वहीं निर्वाचन आयोग नागरिकों के सुरक्षित मतदान अधिकार की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में लगा है।

मतदाताओं की बायीं तर्जनी पर लगायी जाने वाली अमिट स्याही को हर मतदान केंद्र पर पहुंचाने के लिए आयोग ने राज्य में लगभग 2 लाख 20 हजार 520 स्याही की बोतलों का प्रावधान किया है।

राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में 1 लाख 427 मतदान केंद्र हैं । प्रत्येक केन्द्र स्याही की दो बोतल पहुंचाई जानी है। इस प्रकार राज्य में दो लाख 854 बोतलों की जरूरत पड़ेगी। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इन मतदाताओं की बाईं तर्जनी पर स्याही लगाने के लिए चुनाव आयोग ने 2 लाख 20 हजार 520 स्याही की बोतलों की मांग की है। इन सभी स्याही की बोतलों को जिलाधिकारियों आगे वितरण के लिए सौंपा जा रहा है।

स्याही का इतिहास दशकों पुराना

मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के संकेत के रूप में बाएं हाथ की स्याही लगी तर्जनी को लोग गर्व से प्रदर्शित करते हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने वाली ये काली रेखा चुनाव का अभिन्न अंग बन गई है। लोकतंत्र की अमिट निशानी बन चुकी इस स्याही का इतिहास दशकों पुराना है।

देश में इस स्याही को एक मात्र कंपनी मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड तैयार करती है। साल 1937 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी। इस स्याही को कंपनी एमवीपीएल के जरिए सरकार या चुनाव से जुड़ी एजेंसियों को ही सप्लाई करती है। थोक में इसकी ब्रिकी नहीं होती है।

भारत की स्वाधीनता से पहले कर्नाटक के मैसूर में वाडियार राजवंश का शासन था । इस स्याही का निर्माण मैसूर राजवंश ने ही शुरु करवाया था। इस नीले स्याही को भारतीय चुनाव में शामिल करने का श्रेय देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन को जाता है।

First Published - November 7, 2024 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट