facebookmetapixel
Advertisement
2047 तक ट्रीटेड वाटर की अर्थव्यवस्था ₹3.04 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्टप्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा-खरीद लो; मिल सकता है 44% तक रिटर्नरक्षा मंत्रालय ने 114 राफेल फाइटर जेट की खरीद को दी मंजूरी, ₹3.6 लाख करोड़ के रक्षा सौदे पासCPI: जनवरी में खुदरा महंगाई 2.75% रही; सरकार ने बदला आधार वर्षGold Buying: 62% जेन जी और मिलेनियल्स की पहली पसंद बना सोना, म्यूचुअल फंड-एफडी-इक्विटी को छोड़ा पीछेHousing sale tier 2 cities: टियर-2 शहरों में भी खूब बिक रहे हैं महंगे मकानTCS का मार्केट कैप गिरा, ICICI बैंक ने पहली बार पार किया 10 ट्रिलियनNifty IT Stocks: 10 महीने के लो के पास IT स्टॉक्स, निवेशकों में बढ़ी चिंता; आखिर क्यों टूट रहा है सेक्टर?बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका? एक्सिस डायरेक्ट ने बताए ये कमाई वाले स्टॉक्स, जान लें टारगेटभारत में डायबिटीज के लिए एक ही जांच पर ज्यादा निभर्रता जो​खिम भरी, विशेषज्ञों ने कहा- अलग HbA1c स्टैंडर्ड की जरूरत

सुधार कार्यक्रम जारी रखेगी नई सरकार, विपक्ष की एकजुटता का भाजपा के चुनाव नतीजों पर नहीं पड़ेगा असर: सिटी ग्रुप

Advertisement

सिटी समूह ने कहा कि यदि 7 फीसदी वोट शेयर पलटकर राजग के खाते में आ जाते हैं तो यह गठबंधन अपने 400 सीट के लक्ष्य को बहुत आसानी से पीछे छोड़ देगा।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:26 PM IST

सिटी ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि केंद्र की अगली सरकार भी सुधार के एजेंडे पर आगे कदम बढ़ाएगी और उसका पूरा जोर बुनियादी ढांचा, विनिर्माण क्षेत्र और ऊर्जा सेक्टर के विकास पर रहेगा। समूह ने कहा कि उन्हें यह भी भरोसा है कि प्रमुख क्षेत्रों में विनिवेश की प्रक्रिया और तेज होगी।

पूर्व के चुनावी रुझानों का उदाहरण देते हुए सिटी ग्रुप ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता का भाजपा के चुनाव नतीजों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला। हिंदी पट्टी में भाजपा की मजबूती भी विपक्ष की सबसे बड़ी कमजोरी है।

सबसे बड़े चौंकाने वाले नतीजे चार प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, प​​श्चिमी बंगाल और बिहार से आ सकते हैं। हमारा विश्लेषण कहता है कि यदि पांच फीसदी वोट शेयर भी इधर-उधर हुए तो राजग आराम से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगा।

समूह ने कहा कि यदि 7 फीसदी वोट शेयर पलटकर राजग के खाते में आ जाते हैं तो यह गठबंधन अपने 400 सीट के लक्ष्य को बहुत आसानी से पीछे छोड़ देगा।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement