23:1521 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर पूरा हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर शुक्रवार को 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ।त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.90 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 77.57 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिया।
सबसे कम मतदाता बिहार से रहे। बिहार में 47.49 मतदाताओं ने वोट दिया।
छत्तीसगढ़ में एक ग्रेनेड लॉन्चर के गोले में दुर्घटनावश विस्फोट होने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
पहली बार मतदान करने वालों में विवाह परिधान में आए कई नवविवाहित जोड़ों, दिव्यांग लोगों और स्ट्रेचर तथा व्हीलचेयर पर आए बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और असम में कुछ बूथ पर ईवीएम में मामूली खामियों की शिकायतें आई हैं।
मतदान सुबह 7 बजे आरंभ हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के 7 सदस्यों ने एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने वोट डाले।
18:12किस राज्य में पड़े कितने फीसदी वोट
तमिलनाडु- 62.02 त्रिपुरा- 76.10 उत्तर प्रदेश-57.54 उत्तराखंड- 53.56 नागालैंड- 55.79 पुडुचेरी-72.84 राजस्थान- 50.27 सिक्किम- 68.06 लक्ष्यद्वीप- 59.02 मध्य प्रदेश- 63.25 महाराष्ट- 54.85 मणिपुर-67.66 मेघालय-69.91 मिजोरम-52.73 अरूणाचल प्रदेश- 63.44 असम- 70.77 बिहार- 46.32 छत्तीसगढ़- 63.41 जम्मू कश्मीर- 65.08
18:06पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला
18:04पहले चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ
निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
18:01मिजोरम में तीन बजे तक 49 प्रतिशत से अधिक मतदान
मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को तीन बजे तक 49 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जो मतदाता शाम पांच बजे से पहले मतदान क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें समय सीमा के बाद भी वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।
16:45पश्चिम बंगाल की तीन लोक सभा सीट पर तीन बजे तक 66% से ज्यादा वोटिंग
Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक 66.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार, जलपाईगुड़़ी और अलीपुरद्वार सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ। तीनों सीटों पर कुल 56.26 लाख लोग मतदान के लिए पात्र हैं।
16:20तीन बजे तक अनुमानत: 49.78% मतदाताओं ने वोट डाला-इलेक्शन कमीशन
लोकसभा चुनाव का पहला चरण: इलेक्शन कमीशन के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक अनुमानत: 49.78 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
15:59बिहार की चार लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 40.92% मतदान
General Elections 2024: बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से लगभग 40.92 प्रतिशत ने शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक मतदान किया। तीन बजे तक औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत और गया में 39.35 प्रतिशत, नवादा में 37.77 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 44.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
15:51एक बजे तक 'अच्छा-खासा' मतदान हुआ-इलेक्शन कमीशन
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपराह्न 1 बजे तक ‘अच्छा-खासा’ मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग ने यह बात कही। उसने कहा कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर शांति से और निर्बाध तरीके से मतदान चल रहा है।
15:04Lok Sabha Elections : दोपहर एक बजे तक करीब 40% मतदान, बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान के पहले छह घंटों में तकरीबन 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं और छत्तीसगढ़ में एक आईईडी विस्फोट की खबर मिली है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक कमांडेंट घायल हो गया है।
14:55तमिलनाडु में वोटिंग में आयी तेजी, दोपहर एक बजे तक 40.05% मतदान
तमिलनाडु में आम चुनाव के लिए सभी 39 लोकसभा सीटों पर सुबह मतदान की धीमी शुरुआत होने के बाद धीरे-धीरे मतदान में तेजी आ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक राज्य में 40.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इलेक्शन कमीशन ने बताया कि धर्मापुरी में 44.08 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मध्य चेन्नई में सबसे कम 32.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
14:43Sikkim Assembly Elections: दोपहर एक बजे तक 36.75% से ज्यादा मतदान
सिक्किम की 32 विधानसभा सीट और एकमात्र लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से 36.75 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सिक्किम की 32 विधानसभा और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
14:39बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, एक बजे तक 42% से ज्यादा मतदान
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार अपराह्न एक बजे तक क्षेत्र के 42.57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
14:30आतंक का सप्लायर पाकिस्तान अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा: पीएम मोदी
पीएम मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंक का हमारा पड़ोसी अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के दमोह में रैली में कहा कि यह लोकसभा चुनाव अगले पांच वर्षों में भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है।
14:24दोपहर एक बजे तक बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 32.26% मतदान
बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से औसतन 32.26 प्रतिशत ने शुक्रवार दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर एक बजे तक औरंगाबाद में 33.99 प्रतिशत और गया में 30.40 प्रतिशत, नवादा में 27.24 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 34.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
14:18दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 50% से ज्यादा वोटिंग
Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 50.96 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो त्रिपुरा के बाद सबसे ज्यादा है। राज्य की कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी सीट पर मतदान जारी है।
13:53राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, दोपहर तक 33.73% वोट पड़े
राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 12 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है जहां दोपहर एक बजे तक 33.73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद तैयारियों के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और पहले छह घंटे में लगभग 33.73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
13:50UP की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 37% वोटिंग
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ संसदीय सीटों पर जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है, शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक औसतन 37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
13:42Lok Sabha Elections: राजस्थान की 12 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 33% से ज्यादा मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। राजस्थान की 12 सीटों पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक करीब 33.73 प्रतिशत मतदान हुआ।
13:34पिछली सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर SC, ST को धोखा देती रहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछली सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग को सिर्फ धोखा ही देती रही हैं जबकि वह ज्योतिबा फुले, बाबा साहब का सपना पूरा करने की दिशा में काम रहे हैं। पीएम ने अमरोहा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
12:49Lok Sabha Elections: बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं से वोटिंग प्रभावित
पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं।
12:39अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के लिए गुजरात की गांधीनगर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात की सीएम भूपेंद्र पटेल भी साथ में रहे।
12:36महाराष्ट्र में 11 बजे तक 19.4% मतदान; भागवत, गडकरी ने नागपुर में डाला वोट
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को जारी मतदान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 19.4 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया। पहले चरण के तहत राज्य के नागपुर, रामटेक (अनुसूचित जाति), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान हो रहा है।
12:25उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 24.83 % मतदान
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हो गया और 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और नौ बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं । मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा ।
12:22MP की छह लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 30.46 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव (Loksabha ELections) के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक 30.46 प्रतिशत मतदान हुआ। बीजेपी शासित राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से शहडोल, मंडला (दोनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। ये छह निर्वाचन क्षेत्र 13 जिलों में तथा 47 विधानसभा क्षेत्र में फैले हैं।
12:18राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 22.59 % वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और पहले चार घंटे में लगभग 22.59 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। पहले चार घंटे में लगभग 22.59 प्रतिशत मतदान हुआ।
12:13लोकसभा चुनाव : राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 22.59 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और पहले चार घंटे में लगभग 22.59 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
इलेक्शन कमीशन के अनुसार, विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। पहले चार घंटे में लगभग 22.59 प्रतिशत मतदान हुआ।
11:57अमित शाह थोड़ी देर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही गामी लोकसभा चुनाव2024 ( LokSabhaElections2024) के लिए गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
11:54केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और खांडू ने अपने-अपने पैतृक गांवों में डाला वोट
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को अपने-अपने पैतृक गांवों में वोट डाला। राज्य की दो लोकसभा सीटों और 50 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
11:37विधानसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक अरुणाचल में 19.46%, सिक्किम में 21.20% मतदान
विधानसभा चुनाव 2024: देश में लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 19.46% और सिक्किम में 21.20% मतदान हुआ है।
11:24उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर नौ बजे तक 10.54 प्रतिशत मतदान
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हो गया और नौ बजे तक 10.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
11:22पहले चरण में 102 सीट पर मतदान जारी, नेताओं की बड़ी संख्या में वोटिंग की अपील
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सभी नेताओं ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया है।
10:55पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन से पहले की पूजा
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने आज नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने आवास पर पूजा की।
10:54पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 15% से ज्यादा वोटिंग
पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर 56.26 लाख मतदाताओं में से 15 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार सुबह नौ बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी सीट पर मतदान जारी है।
10:45पीएम मोदी ने की सभी लोगों से वोट करने की अपील
'मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें'; पीएम मोदी (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक रैली में कहा।
10:34लोकसभा चुनाव: UP की आठ सीटों पर सुबह नौ बजे तक 12.66% मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह नौ बजे तक 12.66 मतदान हुआ। सुबह नौ बजे तक सहारनपुर में 16.49 फीसदी, मुरादाबाद में 10.89 फीसदी, कैराना में 12.45 फीसदी, नगीना में 13.91 फीसदी, पीलीभीत में 13.36 फीसदी, बिजनौर में 12.37 फीसदी, रामपुर में 10.66 फीसदी और मुजफ्फरनगर में 11.31 फीसदी मतदान हुआ।
10:33असम की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.15%मतदान
असम की पांच लोकसभा सीटों पर पहले दो घंटों के दौरान 11.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सोनितपुर में 12.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद जोरहाट में 12.27 प्रतिशत, लखीमपुर में 10.97 प्रतिशत, काजीरंगा में 10.34 प्रतिशत और डिब्रूगढ़ में 9.62 प्रतिशत मतदान हुआ।
10:17लोकसभा चुनाव : राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 10.67% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और पहले दो घंटे में लगभग 10.67 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। पहले दो घंटे में लगभग 10.67 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 14.14 फीसदी मतदान गंगानगर लोकसभा सीट पर हुआ।
10:10बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार में वोट डाला
योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
10:04सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु में 12%, MP में 14% वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) के पहले चरण में मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 14.12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
09:51विधानसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 6.44% और सिक्किम में 7.90% वोटिंग
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक क्रमश: 6.44 प्रतिशत और सिक्किम 7.90 फीसदी वोटिंग हुई है। इन दोनों राज्यों में लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2024) के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।
09:43लोकसभा चुनाव 2024 : गूगल ने डूडल बना दिया वोटिंग का संदेश
भारत में लोकसभा चुनाव के आगाज का गूगल (Google) ने शुक्रवार को डूडल बनाकर स्वागत किया है। भारत में आज से लोकतंत्र का महापर्व कहे जानेवाले चुनाव शुरू हो गए हैं। गूगल ने भी इस खास दिन पर लोगों को और ज्यादा जागरूक करने के लिए डूडल बनाकर समर्पित किया है।
09:33'मुझे 101% विश्वास है कि मैं अच्छे मार्जिन से जीतूंगा: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का कहना है, "हम आज लोकतंत्र का त्योहार मना रहे हैं। हर किसी को मतदान करना चाहिए। यह हमारा मौलिक अधिकार भी है और ड्यूटी भी। आप किसी को भी वोट दे सकते हैं लेकिन वोट डालना जरूरी है। मुझे 101% विश्वास है कि मैं अच्छे अंतर से जीतूंगा।”
09:28आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने वोट डाला
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) के पहले चरण में अपना वोट डाला।
09:23General Elections 2024: मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीट पर वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया। भाजपा शासित राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से शहडोल, मंडला (दोनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। ये छह निर्वाचन क्षेत्र 13 जिलों में फैले हैं।
09:20Loksabha Elections 2024: बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान
बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत चार सीटों गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह मतदान जारी है। इन चार सीटों पर 75 लाख से अधिक मतदाता 38 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।
09:17RSS चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से भी की अपील
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) आज नागपुर में अपना वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, "वोटिंग हमारी जिम्मेदारी भी है और अधिकार भी। हम अगले पांच वर्षों के लिए अपने देश के भविष्य की रूपरेखा तैयार करते हैं। इसलिए, आज मैंने सबसे पहला काम वोट डालने का किया।''
09:08उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपना वोट डाला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मां और पत्नी के साथ खटीमा के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपना वोट डाला।
09:06राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने वोट डाला
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के जयपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत अपना वोट डाला। राजस्थान में आज राज्य की 12 लोकसभा सीटों पर वोट डाला जा रहा है। राज्य में कुल 25 लोकसभा सीट हैं।
09:04उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा ।
08:58अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग
पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीट के लिए भी मतदान प्रारंभ हुआ।
08:41पहले चरण के तहत 102 सीटों पर वोटिंग शुरू
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान समेत 18 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।
08:41पहले चरण के तहत 102 सीटों पर वोटिंग शुरू
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान समेत 18 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।