facebookmetapixel
Advertisement
NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की बड़ी लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे फ्री में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनीमहिला श्रम शक्ति में उछाल: असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी दो-तिहाई के पार, ई-श्रम पोर्टल पर रिकॉर्ड पंजीकरणबैंकिंग और BFSI सेक्टर में डीपफेक की एंट्री! कैसे वीडियो KYC को चकमा देकर ठग कर रहे करोड़ों की धोखाधड़ी

टैक्सपेयर्स जल्द जमा करें रिटर्न, GST नेटवर्क ने दी भीड़ से बचने की हिदायत

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 5:46 PM IST
GST

जीएसटी नेटवर्क ने करदाताओं (टैक्सपेयर्स)  रिटर्न जमा करने और चालान अपलोड करने की समय रहते योजना बनाने को कहा है और अंतिम समय की भीड़ से बचने की सलाह दी है।

जीएसटी नेटवर्क ने कहा कि 20 अप्रैल को 20.05 लाख GSTR-3B रिटर्न जमा किए गए थे। यह मार्च बिक्री के लिए कर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख थी। इतनी बड़ी संख्या में रिटर्न जमा करने से जीएसटी प्रणाली पर करदाताओं को इंतजार करना पड़ा और कुछ को असुविधा हुई।

इसके अलावा 20 अप्रैल को दाखिल किए गए रिटर्न में लगभग 45 प्रतिशत या तो शून्य रिटर्न वाले थे या ऐसे रिटर्न थे, जहां कोई कर नकद में नहीं दिया गया। ऐसे में जीएसटी प्रणाली ने परामर्श जारी करते हुए कहा कि करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे रिटर्न जमा करने के अनुशासित योजना बनाए और पिछली अवधि के चालान को एक बार में रिपोर्ट करने से बचें, क्योंकि इससे जीएसटी प्रणाली पर प्रतीक्षा अवधि बढ़ सकती है।

माल एवं सेवा कर नेटवर्क (GSTN) अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) व्यवस्था से जुड़ी प्रौद्योगिकी का प्रबंधन करता है। वर्तमान में, GST के तहत 1.39 करोड़ से अधिक करदाता पंजीकृत हैं। GSTN ने कहा कि उसने समय के साथ अपने बुनियादी ढांचे को बेहतर किया है। हालांकि, यह देखा गया है कि कुछ करदाताओं को 20 अप्रैल, 2023 को मार्च के लिए GSTR-3B दाखिल करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। उसने कहा कि इसका बड़ा कारण बड़ी संख्या में करदाताओं का अंतिम दिन दोपहर में GSTR-3B रिटर्न दाखिल करने का प्रयास करना था।

GSTN ने आगे कहा कि ‘शून्य’ रिटर्न वाले करदाता इसे पहले दाखिल कर सकते हैं और उन्हें GSTR-3B दाखिल करने के लिए आखिरी दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 5:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement