कमोडिटी

Gold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमका

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,55,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,41,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- February 20, 2026 | 10:21 AM IST

Gold and Silver Rate today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में शुक्रवार (20 फरवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,55,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,41,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 286 रुपये की तेजी के साथ 1,55,105 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,819 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 559 रुपये की तेजी के साथ 1,55,378 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,378 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,55,050 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2,481 रुपये की तेजी के साथ 2,43,874 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,41,393 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 307 रुपये की तेजी के साथ 2,41,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,44,802 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,41,245 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver rate उछले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 5,015 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,997.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17.30 डॉलर की तेजी के साथ 5,014.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 78.47 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 77.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,55,105 1,54,819 1,55,378
चांदी 2,43,874 2,41,393 2,41,700
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,015 4,997.40 5,014.70
चांदी 78.47 77.63 77.73

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति  औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : February 20, 2026 | 10:09 AM IST